Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

होमगार्ड के जवानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर : जिला आदेशक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:फरीदाबाद जिला आदेशक गृह रक्षी हरियाणा फरीदाबाद के द्वारा जिला स्तर पर 200 होमगार्ड के जवानों को बाढ़ और भूकंप आपदा से निपटने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जिसमें चीफ वार्डन सिविल डिफेंस एवं विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह के द्वारा उक्त विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र हुड्डा जिला आदेशक ने होमगार्ड के जवानों के कर्तव्य और दायित्वों के बारे में बताया तथा जीरो टॉलरेंस करप्शन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी.उन्होंने कहा कि रिश्वत लेना और रिश्वत देना दोनों ही अपराध है इसलिए अपने ट्रांसफर कराने के लिए या नौकरी पर चढ़ने के लिए किसी को रिश्वत नहीं देनी है और जहां पर आप कार्य कर रहे हैं वहां के किसी भी सीनियर अधिकारी से सिफारिश भी नहीं करानी है।इस अवसर पर डॉ. एमपी सिंह ने यातायात नियमों की जानकारी के अलावा बेहोशी का इलाज, खून रोकने के तरीके, रोगी को अस्पताल पहुंचाने के तरीके, बिजली से पीड़ित व्यक्ति को बचाने के तरीकों से अवगत कराया तथा तनाव मुक्त नौकरी करने के तरीके बताएं ।इस अवसर पर होमगार्ड के जितेंद्र हवलदार ने बाढ़ आपदा से बचाव के लिए बांस, पीपा, पानी की बोतलों का प्रयोग करना सिखाया।

Related posts

चंडीगढ़: भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा ने की प्रदेश कार्यकारिणी गठित, 2 प्रदेश महामंत्री, 6 उपाध्यक्ष, 6 प्रदेश मंत्री नियुक्त

Ajit Sinha

फरीदाबाद : संत कबीर के जीवनवृत पर दिखाई जाएगी डाकूमैंट्री, जितेंद्र दहिया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीपी ओ. पी. सिंह ने आज दो इंस्पेक्टरों सहित 36 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x