Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

होमगार्ड के जवानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर : जिला आदेशक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:फरीदाबाद जिला आदेशक गृह रक्षी हरियाणा फरीदाबाद के द्वारा जिला स्तर पर 200 होमगार्ड के जवानों को बाढ़ और भूकंप आपदा से निपटने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जिसमें चीफ वार्डन सिविल डिफेंस एवं विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह के द्वारा उक्त विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र हुड्डा जिला आदेशक ने होमगार्ड के जवानों के कर्तव्य और दायित्वों के बारे में बताया तथा जीरो टॉलरेंस करप्शन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी.उन्होंने कहा कि रिश्वत लेना और रिश्वत देना दोनों ही अपराध है इसलिए अपने ट्रांसफर कराने के लिए या नौकरी पर चढ़ने के लिए किसी को रिश्वत नहीं देनी है और जहां पर आप कार्य कर रहे हैं वहां के किसी भी सीनियर अधिकारी से सिफारिश भी नहीं करानी है।इस अवसर पर डॉ. एमपी सिंह ने यातायात नियमों की जानकारी के अलावा बेहोशी का इलाज, खून रोकने के तरीके, रोगी को अस्पताल पहुंचाने के तरीके, बिजली से पीड़ित व्यक्ति को बचाने के तरीकों से अवगत कराया तथा तनाव मुक्त नौकरी करने के तरीके बताएं ।इस अवसर पर होमगार्ड के जितेंद्र हवलदार ने बाढ़ आपदा से बचाव के लिए बांस, पीपा, पानी की बोतलों का प्रयोग करना सिखाया।

Related posts

पुलिस कमिश्नर के. के राव ने एनआईटी क्राइम ब्रांच के इंचार्ज विमल और उनके टीम को  प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

Ajit Sinha

रोहतक ब्रेकिंग: 3 निर्दलीय विधायकों ने दिया कांग्रेस को समर्थन, बीजेपी सरकार से समर्थन लिया वापिस-वीडियो सुने

Ajit Sinha

फरीदाबाद:शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कोरोना योद्धाओं और विकास दुबे के गुर्गों पकड़ने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x