Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

सिविल सर्जन कार्यालय के एक कर्मचारी 3 लाख 25 हजार रिश्वत लेते हुए हरियाणा विजिलेंस एवं एसीबी, फरीदाबाद की टीम ने किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा विजिलेंस एंव एंटी करप्शन ब्यूरो , फरीदाबाद की टीम ने आज सोमवार को सिविल सर्जन, कार्यालय ,गुरुग्राम के एक सहायक को 3 लाख 25 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों उसके पिठ्ठू बैग से बरामद किया है,गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम सुभाष शर्मा हैं। इस मामले में मुकदमा नंबर-44, थाना हरियाणा विजिलेंस एंव एंटी करप्शन ब्यूरो, गुरुग्राम में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने  हरियाणा विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, फरीदाबाद को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह ATRIUM Diagnostics, SP-1, Sector-28, Golf Course Road, Gurugram  का सेंटर मैनेजर है। उसके द्वारा इस सेंटर को अब Alfa Diagnostics  को बेचा गया है। इसकी एन.ओ.सी. के लिए उनके द्वारा एक दरखास्त दिनांक 31.10.2025 को कार्यालय सिविल सर्जन, गुरूग्राम में लगाई गई। इस पर कार्रवाई डिप्टी सिविल सर्जन, (PNDT) गुरूग्राम द्वारा अमल में लाई गई। इस दरखास्त के सम्बन्ध में वह PNDT Office  में सुभाष शर्मा नामक कर्मचारी से मिला। उसके द्वारा एन.ओ.सी. दरखास्त पर बिना वजह के आपत्तियां  लगा दी। आपत्तियों का जवाब उनके द्वारा दिनांक 21.11.2025 को दिया गया। इसके उपरान्त जब वह दोबारा सुभाष शर्मा उससे से मिला। उसने उससे कहा कि तुम्हारे सेंटर की मशीन का ट्रांसफर पेलम है। आरोपित सुभाष शर्मा द्वारा उससे इस कार्य के लिए  5 लाख रूपये रिश्वत की मांग की गई। सुभाष शर्मा उनके द्वारा बार-बार अनुरोध करने पर उपरोक्त द्वारा एन.ओ.सी. जारी करने की एवज में उससे 3.50 लाख रूपये रिश्वत की मांग की गई।

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा के प्रमुख ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर-1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें 

Related posts

किसान संघर्ष समिति नहरपार फरीदाबाद की बैठक नीमका गांव में पूर्व सरपंच जगबीर सिंह के मकान पर हुई संपन्न

Ajit Sinha

खजाना कार्यालय फरीदाबाद में हरियाणा प्रदेश सेवानिवृत्त पेंशनरों के लिए 8 जुलाई को लगेगा मोबाईल नवीनीकरण कैंप

Ajit Sinha

करोड़ की ठगी, हरियाणा सरकार ने लोगों को दी नसीहत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x