Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: व्हाट्सएप पर लड़की के आइकन फोटो लगा कर अश्लील फोटो शेयर करने वाला आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: पुलिस थाना खेड़ी पुलिस की टीम ने आज एक फेसबुक और व्हाट्सएप पर आइकन फोटो लगाकर अश्लील फोटो वायरल करने वाले आरोपित को अरेस्ट किया है। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम आशीष कुमार है। ये आरोपित स्थाई रूप से दिल्ली के ओखला फेस वन का रहने वाला है तथा स्थाई रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला है। और आरोपित ड्राइवर का काम करता हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता के रिलेटिव की फोटो फेसबुक से लेकर व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर ग्रुप का आइकन फोटो लगाने के बाद उस पर अश्लील फोटो वायरल की और निकली फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो वायरल करने पर थाना खेड़ी पुल में आईटी एक्ट में 2 मार्च को मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी। गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपित को थाना खेड़ी पुल एरिया से अरेस्ट किया गया है। आरोपित से पूछताछ पूरी होने के बाद नीमका जेल में बंद करा दिया गया है।

Related posts

ट्रक ने पीआरवी को पीछे से मारी जोरदार टक्कर,पीआरवी पर सवार पुलिसकर्मियों को आई चोटें।

Ajit Sinha

एक परिवार के सदस्यों ने अपनी बेटी की चाकू से गोद कर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

दोस्त की तेजधार हथियार से हत्या करके, उसके हाथ -पैर बांध मुनक नहर में फेंक ने एक आरोपित की पहले पहचान, अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x