Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: शर्म के मारे मां ने अपनी ही बेटी की लाश को घर में ही गड्ढे खोद कर दिया गाड़, 10 महीने के बाद खुला राज -अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: थाना धौज क्षेत्र में ताने बाने से परेशान एक 17 वर्षीय लड़की ने 10 महीने पूर्व अपने ही घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मां ने शर्म के मारे उसकी लाश को अपने घर में ही गड्ढे खोद कर उसमें गाड़ दिया। आज इस सनसनीखेज मामले का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने घर में खुदाई कर लड़की के कंकाल बरामद किया है, और कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ,मृतका लड़की की मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। खबर के मुताबिक लड़की का पिता सऊदी अरब में रहता है, जिसने गत 7 जून को ईमेल के माध्यम से पुलिस को शिकायत दी थी, शिकायत के आधार पर मृतका लड़की की मां से पूछताछ की गई तो पता चला कि 10 महीने पूर्व उसकी लड़की ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। उसने शर्म के मारे उसकी लाश को घर में गड्ढ़े खोद कर उसमें गाड़ दी थी। सवाल के जवाब में उसका कहना है कि एक वर्ष पूर्व में किसी लड़के के साथ उसकी लड़की चली गई थी। बाद में वह वापिस आ गई थी। इसके बाद लोगों ने उसे ताने बाने देने लगे थे, जिससे परेशान होकर उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस की माने तो मृतका लड़की के कंकाल को बरामद कर लिया है, और बरामद कंकाल को जिले के बादशाह खान नागरिक अस्पताल के शव गृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। आगे की कार्रवाई धौज थाने की पुलिस कर रही है।

Related posts

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने दो निदेशक भाइयों को 40 निवेशकों से 5 करोड़ ठगने के आरोप में किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने लूट गिरोह का किया पर्दाफाश,पांच लूटेरे अरेस्ट,19 वारदातों का किया खुलासा   

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सीएम मनोहर के राज्य में निगम ने झुग्गियों को कुचल कर कड़ाके की ठंड में सैकड़ों गरीबों को खुले आसमान के निचे मरने हेतु छोड़ दिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x