Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: शराब आपूर्ति के लिए राज्य में लागू किया जाएगा ट्रैक एवं ट्रेस सिस्टम – दुष्यंत चौटाला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य में शराब आपूर्ति के लिए ट्रैक एवं ट्रेस सिस्टम क्रियान्वित किया जाएगा ताकि शराब बिक्री, उत्पादन एवं आवाजाही संबंधी सभी प्रकार की गतिविधियों की जानकारी मिल सके।उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज यहां राज्य में शराब आपूर्ति के लिए ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम के कार्यान्वयन के संबंध में आयोजित आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

बैठक में प्रधान सचिव उत्पाद शुल्क एवं कराधान देवेन्द्र सिंह कल्याण, आयुक्त उत्पाद एवं कराधान अशोक कुमार मीणा, कलेक्टर आबकारी आशुतोष राजन और उत्पाद एवं कराधान विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा आबकारी नीति 2023-24 में यह एक्यूआर आधारित ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम लागू करने के लिए प्रावधान किया गया है। इस नीति के लक्ष्य के अनुरूप एनआईसी द्वारा क्यूआर आधारित ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम विकसित किया गया है। इस ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम से शराब की आवाजाही, शराब के विभिन्न उत्पादन और आपूर्ति बारे विनियमन और निगरानी करने में सही समय पर पूरी जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी और सरकार को राजस्व भी सुनिश्चित होगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की सभी डिस्टिलरीज में क्यूआर कोड आधारित ट्रैक एंड ट्रेस प्रणाली हरियाणा के उत्पाद शुल्क की तीसरी तिमाही की शुरुआत पॉलिसी अवधि में 12 दिसम्बर 2023 से पायलट आधार पर लागू किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद : एनएसयूआई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फेकू बता कर उनका जलाया पुतला, एनएसयूआई।

Ajit Sinha

62 डॉग्स, 28 एफआईआर, भारी मात्रा में नशा बरामदः हरियाणा पुलिस के के9 योद्धाओं की साइलेंट स्ट्राइक

Ajit Sinha

कौशल कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस ने किया बड़ा धरना-प्रदर्शन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x