Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : अंर्तराष्ट्रीय शूटर अनमोल जैन ने जापान में जीते सिल्वर व कॉस्य पदक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद :अंर्तराष्ट्रीय शूटर अनमोल जैन ने जापान के वाको शहर में रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी में उत्कृष्ठ निशानेबाजी करते हुए देश के लिए व्यक्तिगत तोर पर कॉस्य व टीम में सिल्वर पदक हासिल कर देश व प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। अनमोल ने यह मैडल 10वीं एशियन एयरगन शूटिंग चैम्पियनशिप में हासिल किए हैं। अनमोल के साथ टीम में बल्लभगढ़ के शूटर अभिषेक आर्य व यूपी के गौरव राणा हैं। 10वीं एशियन एयरगन शूटिंग चैम्पियनशिप जापान के वाको शहर में 8 दिसंबर से 11 दिसंबर तक चलेगी। रविवार को हुए जूनियर वर्ग के मैच में अनमोल जैन ने 577,गौरव राणा ने 569 व अभिषेक आर्य ने 557 का स्कोर मारा। तीनों शूटरों ने कुल 1703 का स्कोर मारकर देश के लिए सिल्वर मैडल हासिल किया।
व्यक्तिगत तौर पर अनमोल जैन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कॉस्य पदक हासिल कर देश व प्रदेश की झोली में दो मैडल की सौगात डाली। व्यक्तिगत तौर पर चाइना के डब्ल्यू यूजीयायू ने गोल्ड व चाइना के ही टांगसिहाहो ने सिल्वर मैडल पर कब्जा जमाया। वाको शहर में हुई इस चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में भारत की ओर 37 शूटरों की एक टीम हिस्सा ले रही है। जिसमें 27 देशों के करीब 407 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
———————
अनमोल के निजी कोच राकेश सिंह : अनमोल जैन ने शानदार शूटिंग का प्रदर्शन
कर देश के लिए दो मैडल हासिल किए हैं। अनमोल एक मेहनती व सच्ची लग्न वाला
युवक है। दिन-रात मेहनत करने के बाद ही अनमोल ने यह दोनों मैडल हासिल किए
हें। उन्हें उम्मीद ही नहीं यकीन है कि वह आने वाली प्रतियोगिताओं में भी
देश व प्रदेश के लिए मैडल हासिल करेगा।

Related posts

हरिद्वार से फरीदाबाद आ रहे तेज रफ़्तार वैगनआर कार रोड पर खड़े हुए ट्रक में पीछे से मारी भीषण टक्कर, 3 की दर्दनाक मौत, 3 घायल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लॉकडाउन में जोमैटो का सेल्समैन की नौकरी क्या चली गई,बन गया गांजा तस्कर, अरेस्ट

Ajit Sinha

गृहमंत्री अनिल विज ने सीआईडी, पक्ष -विपक्ष और पुलिस के बारे में क्या कहा, आप स्वंय सुनिए उन्हीं की जुबानी, इस वीडियो में ।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x