Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: लोकसभा चुनाव के मतगणना की फाइनल रिहर्सल सोमवार को मतगणना केन्द्रों पर : विक्रम सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 की मतगणना निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी सम्बंधित विधान सभा क्षेत्रों के मतगणना केन्द्रों पर सोमवार को फाइनल रिहर्सल आयोजित की जाएगी। ताकि प्रशासनिक अधिकारियों को आगामी 04 जून को मतगणना के दिन किसी भी प्रकार की परेशानी ना आए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिला के सभी मतगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों को पूरी निष्ठा से निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत मतों की गिनती सम्पन्न करानी है।

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने मतगणना कार्य की अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल रहे अधिकारियों से तैयारियों के संबंध में जानकारी लेने उपरान्त कहा कि मतगणना निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार निर्बाधा रूप सम्पन्न करवाने के लिए 3 जून सोमवार को सभी सम्बंधित अधिकरियो को फाइनल प्रशिक्षण दिया जाएगा।
– मतगणना केंद्रों पर कराई जाएगी फाइनल मतगणना रिहर्सल
जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने मतगणना कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों को जानकारी देते हुए बताया कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र की सुषमा स्वराज राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-2 में, फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा क्षेत्र की लखानी धर्मशाला में बड़खल विधानसभा क्षेत्र की एनआईटी- 2 की खान दौलतराम धर्मशाला में, पृथला विधानसभा क्षेत्र की लिए सेक्टर-16 के पंजाबी भवन में, तिगांव विधानसभा क्षेत्र की गुर्जर भवन सेक्टर-16 में और फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की सेक्टर-14 के डीएवी स्कूल के ऑडिटोरियम में फाइनल प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। वहीं पर बैलेट पेपर की मतगणना की अंतिम रिहर्सल आयोजित की जाएगी।

Related posts

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने भूपानी थाने में तीन अलग -अलग कलोनिनाइजरों के खिलाफ दर्ज कराया केस। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद :क्राइम ब्रांच एनआईटी ने आज नशे की जरुरत को पूरा करने के उद्देश्य से घरों में चोरिया करते थे, तीन गिरफ्तार, गहने बरामद।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 21 आईएएस और 42 एचसीएस अधिकारियों के तबादले एंव नियुक्ति आदेश जारी किए है -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x