Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद पुलिस परिवार के 12 सदस्य हुए सेवानिवृत्त, संयुक्त पुलिस आयुक्त ओपी नरवाल ने दी शुभकामनाएं

  • अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
    फरीदाबाद::फरीदाबाद पुलिस परिवार के 12 सदस्यों की सेवानिवृत्ति पर, आज पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त ओपी नरवाल ने सेवानिवृत्त सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय जसलीन कौर सहित पुलिस आयुक्त कार्यालय के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। आज सेवानिवृत्ति पाने वाले सब इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह, देवेन्द्र कुमार, बलजीत सिंह, विजय कुमार, रुराराम, जितेन्द्र सिंह, विजय कुमार, मुरारी लाल, मुख्य सिपाही वेदपाल सिंह, रामपाल सिंह, अशोक कुमार व अमर सिंह  के परिजन भी विदाई समारोह में शामिल हुए। 

    संयुक्त पुलिस आयुक्त ओपी नरवाल ने कहा कि इन पुलिसकर्मियों ने सारी उम्र अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में लगा दी और अपने आप को आमजन की सेवा में समर्पित कर दिया। अब रिटायर होकर आप अपने परिवार के साथ शांतिपूर्वक और खुशी से अपना जीवन व्यतीत करें। पुलिस विभाग में कार्यरत रहकर पुलिस कार्यों में अपना योगदान दिया और समाज सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इनकी कड़ी मेहनत और तपस्या के लिए इनका धन्यवाद करते हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भी रिटायर्ड पुलिसकर्मी पुलिस परिवार का हिस्सा रहेंगे और उन्हें यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है तो वह बेझिझक अपनी पुलिस परिवार से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस विभाग परिवारों की सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहेगा और हमे अपने पुलिस परिवार की मदद करने में बहुत खुशी होगी।। संयुक्त पुलिस आयुक्त व पुलिस उपायुक्त मुख्यालय जसलीन कौर ने सभी सदस्यों को भेंट स्वरूप उपहार देकर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। 

  • Related posts

    ग्रीन फिल्ड कालोनी में यूआईसी के चेयरमेन भारत भूषण और पार्षद हेमा बैंसला ने तीन सड़कों का किया उद्घाटन

    Ajit Sinha

    फरीदाबाद :भारतीय भाषाओं को संरक्षण एवं संवर्धन मिले क्योंकि भारतीय मूल्यों, परम्पराओं एवं संस्कृति की छटा भारतीय भाषाओं में ही निहित है।

    Ajit Sinha

    डीजीपी शत्रुजीत ने 72वी अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती स्पर्धा 2023 के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की

    Ajit Sinha
    0 0 votes
    Article Rating
    Subscribe
    Notify of
    guest
    0 Comments
    Oldest
    Newest Most Voted
    error: Content is protected !!
    0
    Would love your thoughts, please comment.x
    ()
    x