Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

लोकसभा चुनावों के दौरान हरियाणा में जब्त की गई कुल 75.44 करोड़ रुपये की अवैध शराब, नगदी व मादक पदार्थ

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़:हरियाणा में लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए अवैध शराब, मादक पदार्थ व नकद राशि जब्त की गई है.28 मई तक राज्य में कुल 76.74 करोड़ रुपये की नकद राशि, अवैध शराब, मादक पदार्थ व कीमती वस्तुएं जब्त की गई है, जोकि जोकि पिछले लोकसभा चुनावों की तुलना में कहीं अधिक है.लोकसभा आम चुनाव 2019 की चुनाव अवधि के दौरान कुल 18.36 करोड़ रुपये की नकदी, अवैध शराब, मादक पदार्थ, व कीमती वस्तुएं जब्त की गई थी।

अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में पुलिस, आयकर विभाग, आबकारी एवं कराधान विभाग तथा राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई)द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है.अभी तक मुख्य रूप से पुलिस द्वारा 724.80 लाख रुपये, आयकर विभाग द्वारा 938.69 लाख रुपये तथा डीआरआई द्वारा 278 लाख रुपये की नकद राशि जब्त की गई है। इसके अलावा अन्य एजेंसियों द्वारा भी नगदी पकड़ी गई है उन्होंने बताया कि विभिन्न एजेंसियों द्वारा कुल 13.50 करोड़ रुपये की कीमत की 4.10 लाख लीटर से अधिक अवैध शराब पकड़ी गई है। इस में मुख्य रूप से पुलिस द्वारा  951 .33 लाख रुपये की कीमत की 300833 लीटर तथा आबकारी विभाग द्वारा 409 लाख रुपये की कीमत की 1,09,583 लीटर अवैध शराब पकड़ा जाना शामिल है। अनुराग अग्रवाल ने बताया कि एजेंसियों द्वारा कुल 14.08 करोड़ रुपये की कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं पुलिस द्वारा 13.99 करोड़ रुपये की कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं.इसके अलावा, एनसीबी ने भी 2 किलोग्राम मादक पदार्थ पकड़े हैं, जिनकी कीमत 4 लाख रुपये है। इतना ही नहीं, 26.12 करोड़ रुपये के कीमती सामान और 3.49 करोड़ रुपये की अन्य वस्तुओं को भी जब्त किया गया है।

Related posts

एक कमरे में एक महिला की गला रेत कर हत्या, हत्या का शक मरने वाली महिला के पूर्व प्रेमी पर केस दर्ज।  

Ajit Sinha

एक व्यापारी ने सोमवार की रात एक कार में अपने पुरे के पुरे परिवार के संग जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

Ajit Sinha

कस्सी से सिर पर गंभीर चोट मार संदीप उर्फ़ कालू की हत्या करने के तीन आरोपितों को पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x