Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

पत्नी से फोन पर बात करने से मना किया तो उसने उसके ऊपर तेज़ाब डाल दिया-पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: थाना सेक्टर -10 क्षेत्र में पत्नी से फोन पर बात करने से मना किया तो उसने उसके ऊपर एसिड अटैक कर दिया। झुलसी हुई अवस्था में एक अस्पताल में इलाज के लिए उसे भर्ती कराया गया है जहां पर इस वक़्त उसका इलाज चल रहा है। यह सनसनीखेज वारदात गत 10 मई 2024 की है। इस संबंध में थाना सेक्टर -10 में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अब पुलिस की टीम ने आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 10 मई 2024 को थाना सैक्टर-10 गुरुग्राम में एक सूचना एक व्यक्ति एसिड अटैक से घायल होकर अस्पताल में भर्ती होने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर थाना सैक्टर-10 गुरुग्राम की टीम अस्पताल पहुंची और पीड़ित के ब्यान लेने के लिए डॉक्टर से राय ली तो डॉक्टर ने घायल व्यक्ति को ब्यान ना देने की हालत में होना बताया। उसके बाद गत12 मई 2024 को घायल व्यक्ति ने थाना सैक्टर -10, गुरुग्राम की टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि उसने एक व्यक्ति को उसकी पत्नी से बातचीत करने की मना करने पर रंजीश रखते हुए उस व्यक्ति ने गत 10 मई 2024 को नजदीक पॉवर हाउस सरस्वती एनक्लेव, गुरुग्राम में उस पर तेजाब फेंक दिया और वहां से भाग गया। इस शिकायत पर थाना सेक्टर-10, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उनका कहना है कि थाना सेक्टर-10, गुरुग्राम की टीम ने कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मुकदमा में आरोपित को गत 12 मई 2024 को सरस्वती एनक्लेव, गुरुग्राम से काबू किया। आरोपित का नाम *रितेश राय निवासी भरुआई जिला मधुबनी (बिहार)* हैं। पुलिस टीम द्वारा आगामी कार्रवाई के लिए आरोपित को अदालत के सम्मुख पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।

Related posts

फरीदाबाद:एक  महिला की हत्या कर सेक्टर -62 के एक खुले मैदान स्थित एक सूखे हुए गटर में फेंका, जांच में जुटी पुलिस।   

Ajit Sinha

सीबीएसई की फर्जी मान्यता दिखाकर 25 छात्रों से धोखाधड़ी करने वाला “EDUCREST INTERNATIONAL SCHOOL” स्कूल चेयरमैन पकड़ा गया।

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: टेक्सी ड्राईवर पर चाक़ू से कातिलाना हमला करने वाली महिला को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x