Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सीएनजी पंप पर सीएनजी भरवाने आए युवक को दबंगों ने पीट- पीट कर दी हत्या।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा सेंट्रल के थाना ईकोटेक थर्ड क्षेत्र में स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने आए अमन का विवाद लाइन लगाने को लेकर अजय उर्फ अज्जू से हो गया। इसके बाद अजय ने अपने साथी अंकुश और ऋषभ के साथ मिलकर सीएनजी पंप के बाहर डंडे से मारपीट की, इस दौरान अमन के सिर पर डंडे से वार कर दिया, गंभीर रूप से घायल अमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना ईकोटेक पुलिस में परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर अजय उर्फ अज्जू और ऋषभ का खेड़ा चौहानपुर से गिरफ्तार कर लिया और अजय की कार को भी कब्जे में ले लिया है । उसमें से डंडा बरामद हुआ है जिसमें ब्लेड लगा हुआ था। पुलिस तीसरे अभियुक्त अंकुश की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अपराधी खोज प्रणाली के तहत अब तक लगभग एक करोड़ अपराधियों की हो चुकी सर्चिंग- डीजीपी शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha

यात्रियों को लेकर जा रही चलती टेंपो ट्रैवलर बस में लगी आग, यात्रियों के बस से कूद कर जान बचाई-देखें वीडियो

Ajit Sinha

गो- तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक को पैर में लगी गोली, दूसरा शख्स फरार, कार से गोवंश बरामद-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x