Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:एक  महिला की हत्या कर सेक्टर -62 के एक खुले मैदान स्थित एक सूखे हुए गटर में फेंका, जांच में जुटी पुलिस।   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थाना आदर्श नगर क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-62 के एक मैदान में स्थित एक सूखे गटर में 30-32 साल की एक महिला की लाश मिली हैं, इस महिला की हत्या करके सेक्टर -62 के खुले मैदान में स्थित एक सूखे  गटर में हत्यारों ने अपना जुर्म छिपाने के उद्देश्य से फेंका हैं। मृत महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई हैं। अभी पुलिस मौके पर इस की जांच कर रही हैं। 

इलाके के एसीपी जयवीर राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक महिला की पहचान अभी तक  नहीं हो पाई हैं।उसकी लाश इस वक़्त सूखे हुए गटर में पड़ी हैं। इलाके की पुलिस इस वक़्त इस वारदात की जांच कर रही हैं। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि देखने से लगता हैं की इस महिला की लाश एक से ढेड़ दिन पुरानी हैं और इसकी उम्र लगभग 30 -32 साल हैं। देखने से तो गरीब परिवार की लगती हैं। अभी जांच पड़ताल चल रही हैं। आगे जो भी जानकारी सामने आएगी उसे फिर से शेयर किया जाएगा। 

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर राकेश आर्य ने आज शराब के गोदामों, शहर भर में लगे सभी नाकों की चेकिंग की। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : रोके गए मध्यप्रदेश के किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया और मोदी का तेरहवी मानते हुए अपना मुंडन करवाया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: इस्कान मंदिर में पहुंचे विधायक राजेश नागर, कान्हा की पूजा-अर्चना की

Ajit Sinha
error: Content is protected !!