Athrav – Online News Portal
गुडगाँव पंचकूला राजनीतिक

पंचकूला:केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 16 को गुरुग्राम और 17 को करनाल तथा रोहतक लोकसभा में करेंगे रैलियां : सुभाष बराला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:हरियाणा लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान धीरे-धीरे अपने चरम की तरफ बढ़ रहा है। प्रचार अभियान को और तेज गति देने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तीन रैलियां तय हुई है। उत्तराखंड और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी हरियाणा में जनसभाएं करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हरियाणा में तीन से चार रैली करेंगे। सुभाष बराला ने रविवार को पंचकूला स्थित पार्टी कार्यालय पंचकमल में प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। इससे पहले राला ने जींद के रिपोर्टर परमजीत सिंह और संजय शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और अपनी तरफ से तथा पार्टी की तरफ से गहरी संवेदना प्रकट की। 

इस मौके पर बराला के साथ प्रदेश मीडिया सह प्रमुख नवीन गर्ग और लोकसभा चुनाव सह प्रमुख प्रवीण अत्रे भी उपस्थित रहे।पत्रकार वार्ता में सुभाष बराला ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 16 मई को गुरुग्राम में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 17 मई को करनाल लोकसभा और रोहतक लोकसभा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बराला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तीन से चार रैलियां होंगी हालांकि अभी तिथि और समय निश्चित नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल 13 मई को असंध और 14 मई को सोनीपत लोकसभा के जुलाना और इसी दिन शाम को बहादुरगढ़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा कई बड़े नेता हरियाणा में जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचेंगे।विधानसभा अनुसार चल रहे चुनाव अभियान पर बोलते हुए सुभाष बराला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने सभी दलों से पहले अपने उम्मीदवार घोषित किए थे। हमारे उम्मीदवार लगातार मैदान में हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व सीएम मनोहर लाल समेत पार्टी के तमाम नेता, कार्यकर्ता, सांसद, मंत्री और विधायक तथा उम्मीदवार मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि अब 82 से ज्यादा विधानसभाओं में विजय संकल्प रैलियां संपन्न हो चुकी हैं।बराला ने कहा कि  चुनाव में भाजपा का संगठनात्मक ढांचा पूरी तरह से सक्रिय है। 11 और 12 मई को चले हर बूथ, हर घर संपर्क अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि प्रदेश के 19 हजार 800 बूथों पर यह अभियान चलाया गया है। इस अभियान में काफी उत्साह लोगों में देखने को मिला है। आम जन का समर्थन और आशीर्वाद बूथ संपर्क अभियान में मिला है।बड़े नेताओं की रैलियों के बारे में बोलते हुए बराला ने कहा कि आगामी दिनों में जो रैलियां होंगी उससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में माहौल भाजपा के पक्ष में है। प्रदेश की जनता नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्रीत्व काल में देश को पूर्ण रूप से प्रगति पर देखना चाहती है, इसलिए तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने को तैयार है। बराला ने दावा करते हुए कहा कि हरियाणा में 10 की 10 लोकसभा सीटों पर कमल खिलना निश्चित है।

Related posts

कैश कलेक्शन कंपनी के कर्मचारी पर गोली चला कर नोटों से भरे बैग छीनने की असफल कोशिश करने के चार आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

भतीजी ने रची एक खौफनाक साजिश.चाचा की हत्या करवा दी सभी सदस्यों पर हत्या का केस दर्ज करवा दी.प्रेमी संग मौज मस्ती के साथ रहना चाहती थी।

Ajit Sinha

गुरुग्राम : क्राइम यूनिट 17 -31 के संयुक्त टीम ने पी.सी.जेवलर्स के शोरूम से करोड़ों के जेवरात चोरी के 3 चोरों को पकड़ा ,गहने बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x