Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव हाइलाइट्स

घरेलू विवाद का खौफनाक अंत: सिक्योरिटी ऑफिसर ने स्कूल संचालक व प्रिंसिपल पत्नी और जवान बेटे की गोली मारकर कर दी सनसनीखेज हत्या।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
बीती रात एक निजी कंपनी के सिक्योरिटी ऑफिसर ने निजी स्कूल संचालिका व प्रिंसिपल पत्नी और जवान बेटे की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी। दोनों मां-बेटे की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस टीम ने मौके से वारदात में इस्तेमाल की गई एक  लाइसेंसी रिवाल्वर और 14 कारतूस के खाली खोल बरामद किए है। ये खौफनाक घरेलू विवाद के चलते की हुई है, मरने वाली स्कूल संचालिका व प्रिंसिपल का नाम आशा उम्र 52 व बेटा प्रशांत उम्र 27 वर्ष है। पुलिस टीम ने आरोपित सिक्यूरिटी ऑफिसर को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थाना सेक्टर -5 , गुरुग्राम में कानून की संबंधित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 06/07.06.2025 की रात को थाना सेक्टर-5, गुरुग्राम में एक सूचना प्राप्त हुई कि अशोक विहार फेज-3, गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व बेटे को गोली मार दी है। जिस पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची जहां पर ज्ञात हुआ कि घायलों को अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया है। पुलिस टीम द्वारा फिंगरप्रिंट, सीन ऑफ क्राइम टीमों को घटनास्थल पर बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया तथा अस्पताल से मृतकों का ब्रॉड  डेड रुक्का प्राप्त किया। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया। 
उनका कहना है कि इस संबंध में एक महिला ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बताया कि वह अशोक विहार फेज-3, गुरुग्राम में अपने मायके आई हुई थी। कल दिनांक 6 जून 26 की रात को करीब 11:00 बजे उसके पिता अनिल तंवर व माता आशा थर्ड फ्लोर पर सोने के लिए चले गए तथा वह, उसका भाई प्रशांत व उसकी भाभी फर्स्ट फ्लोर पर थे। कुछ समय पश्चात इनको उसके माता-पिता की झगड़ने की आवाज सुनाई दी। जिस पर वह थर्ड फ्लोर पर पहुंची जहां पर उसके पिता ने उसकी माता के थप्पड़ मारे। आवाज सुनकर उसका भाई भी थर्ड फ्लोर पर आ गया तथा उसके पिता को समझने की कोशिश करने लगा। तभी उसके पिता अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर आए तथा उसकी मां व भाई को गोलियां मार दी। जिसकी भाभी भी ऊपर आ गई इन्होंने बीच बचाव का प्रयास किया लेकिन उसके पिता नहीं माने तो वह डरकर नीचे भाग गई। जब उसका पिता नीचे आए तो इन्होंने ऊपर जाकर देखा तो उसके भाई व माँ को गोलियां लगी हुई थी तथा खून से लथपथ पड़े थे। उसके पिता ने उसकी माता आशा उम्र 52 वर्ष व भाई प्रशांत उम्र 27 वर्ष की गोलियां मारकर हत्या कर दी। शिकायत पर थाना सेक्टर-5, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।उनका कहना है कि थाना सेक्टर-5, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को आज रविवार ,दिनांक 07.06.2026 को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित का नाम  अनिल (उम्र-56 वर्ष) तंवर निवासी अशोक विहार फेज-3, गुरुग्राम है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित एक सिक्योरिटी कंपनी में सिक्योरिटी ऑफिसर के पद पर कार्यरत था। मृतका आशा रानी एक निजी स्कूल चलाती थी तथा उसी स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत थी। मृतक प्रशांत अपनी माता आशा रानी के साथ स्कूल के प्रबंधन एवं संचालन का कार्य संभालता था। आरोपित के परिवार में काफी समय से पारिवारिक मतभेद व घरेलू विवाद चल रहा था। दिनांक06/07.06.2026 की रात्रि को पत्नी के साथ हुए झगड़े के दौरान उसका पुत्र भी बीच-बचाव करने के लिए आ गया। इसी बात से गुस्से में आकर आरोपित ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी व पुत्र पर फायरिंग कर दी, जिससे दोनों की मृत्यु हो गई। पुलिस टीम द्वारा वारदात में प्रयोग की गई लाइसेंसी रिवाल्वर व 14 खाली कारतूस को घटनास्थल से पुलिस ने बरामद किया है।  पुलिस टीम द्वारा आरोपित को आज  अदालत में पेश करके 02 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आगामी जांच कार्यवाही की जा रही है। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।

Related posts

भ्रष्टाचार के मामले में लिप्त एसडीएम का तत्कालीन स्टेनो व 10000 रुपए के इनामी प्रदीप कुमार ने किया आत्मसमर्पण।

Ajit Sinha

शादी के अगले दिन दुल्हन को अगवा कर किया गैंगरेप, केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

Ajit Sinha

लोहड़ी उत्सव में गोलियां चलाकर तीन लोगों को घायल करने वाले हमलाबारों में से एक बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x