Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल फरीदाबाद

फरीदाबाद: पत्नी को ले जाने से मना किया तो साले की चाकू से गला काट कर बेरहमी से हत्या कर दी -केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव सहराला में मायके में रह रही पत्नी को ले जाने के लिए आए पति को अपने ससुरालियों के साथ विवाद हो गया। ये विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि उसने साले की चाकू मार कर हत्या कर दी। इस सासनीख़ेज वारदात की खबर पूरे इलाके में फ़ैल गई, पर आरोपित जीजा वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। इस सनसनीखेज वारदात की खबर मिलते ही सम्बंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई , और अपनी जांच की कार्रवाई करने के बाद, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया हैं।

खबर के अनुसार आरोपित जगदीश, निवासी मथुरा , उत्तर प्रदेश हैं, जो शराब पीने की आदी हैं, वह अक्सर छोटी -छोटी बातों को लेकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। इससे तंग आकर उस की पत्नी अपने मायके , यानी अपने भाई के घर पृथला के गांव सहराला में नाराज होकर चली आई थी। और काफी समय से उसकी पत्नी अपने भाई के घर पर ही  रह रही थी। जब वह अपनी पत्नी को ले जाने के लिए अपने साले के घर पर आता तो वह उसे ले जाने से बना कर देता था। बुधवार की देर रात उसने अपने साले की चाकू से गला काट कर हत्या कर दी। और इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। इस संबंध में थाना गदपुरी की पुलिस ने कानून की सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर , आरोपित जगदीश की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी हैं। और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया हैं।  

Related posts

भाजपा सरकार लोगो को मूलभूत जनसुविधाएं देने मे नाकाम,मटका फोड़ प्रदर्शन किया: आनन्द कौशिक

Ajit Sinha

सीसीटीएनएस कार्यान्वयन में दिल्ली पुलिस देश भर में अग्रणी बनी हुई है; प्रगति डैशबोर्ड पर नंबर 1 रैंक बरकरार रखी।

Ajit Sinha

कैंची घोंपकर व पत्थर मार कर सनसनीखेज हत्या करके स्कूल के वाशरूम में छिपाने के मामले में दो आरोपितों को पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x