Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

व्हाट्सएप लिंक के जरिए लाखों की ठगी करने वाले अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़ :हरियाणा पुलिस ने मोबाइल फोन पर फर्जी व्हाट्सएप लिंक भेजकर सोनीपत निवासी से कथित तौर पर 11.40 लाख रुपये ठगी करने के आरोप में राजस्थान निवासी दो आरोपितों को अरेस्ट किया हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन लैपटॉप, 25 मोबाइल फोन, 46 मोबाइल सिम, 16 चेकबुक, 21 एटीएम कार्ड, विभिन्न बैंक खातों के 49 लूज चेक, 12 मोबाइल चार्जर और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि सोनीपत निवासी द्वारा अक्टूबर 2022 में शिकायत दर्ज कराने के बाद इस मामले में कार्रवाई करते हुए सोनीपत पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तारी की गई है। आरोपितों द्वारा 11.40 लाख रुपये की ठगी की गई थी। शिकायत के अनुसार, विदेशी मुद्रा व्यापार के नाम पर अज्ञात व्यक्तियों ने शिकायतकर्ता के व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। बाद में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम से खाता खुलवाने को कहा। इस प्रक्रिया के दौरान आरोपी साइबर ठगों ने पीड़ित के खाते से 11.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। इस संबंध में सोनीपत के साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया था।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीम ने राजस्थान निवासी आदेश और अंकित को गिरफ्तार किया। ठगी में शामिल दो आरोपी धर्मबीर और पुखराज को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।गिरफ्तार अभियुक्त आदेश को न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि अन्य आरोपी अंकित को न्यायालय के आदेशानुसार 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद की जनता जागरूक और हिम्मत वाला हैं , कोरोना वायरस को चुटकी में देश से बाहर कर देगी: पुलिस कमिश्नर के. के. राव   

Ajit Sinha

आँड ईवन का पालन न करने पर 4 हजार रुपए  का जुर्माना लगेगा, मेट्रो के फेरे बढ़ेंगे व 2 हजार निजी बसों को लगाया: केजरीवाल 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गांव अनंगपुर का मामला जल्द नहीं सुलझा तो जल्दी ही यह मुद्दा विधानसभा में उठ सकता है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x