Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश,मास्टरमाइंड समेत 4 अरेस्ट , भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए इन दोनों पुलिस अलर्ट पर है और लगातार बैरियर लगाकर सघन जांच की जा रही है. इसी क्रम में थाना ईकोटेक-3 पुलिस और क्राईम डिटेक्शन टीम नोएडा सेंट्रल ने एक सूचना पर चौगानपुर गोल चक्कर के पास बिना नंबर प्लेट के ब्रेजा गाड़ी को पकड़ा, जिसमें चार लोग सवार थे. पुलिस ने गाड़ी की तलाशी के दौरान गाड़ी में से भारी मात्रा में अवैध हथियार और हथियार बनाने का सामान बरामद हुआ,  पुलिस ने चारों आरोपितों  को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चलाने वाले बदमाशों की यह टोली है, जिसका मास्टरमाइंड शाह फहद पुत्र नसीम अहमद है। इस गिरोह के अन्य सदस्य बादल, शिवमपाल, और सादिक है। डीसीपी नोएडा सेंट्रल निधि सिंह ने बताया कि शाह फहद उर्फ शानू ने गाजियाबाद से मैकेनिकल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा किया है और अपनी पत्नी के नाम पर लियो पराड़ इंडिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी चलाता है. इस कारखाने के अंदर गोपनीय रूप से इन हथियारों का निर्माण किया जा रहा था. जब कोई ग्राहक अभियुक्तों से संपर्क करता है, तो अभियुक्त एक या दो दिन का समय लेकर उसको तमंचा एवं पिस्टल उसकी मांग के अनुसार उपलब्ध करा देते हैं । एक तमंचा लगभग 10 हजार रुपये का बेचते हैं, तथा एक पिस्टल लगभग 80 हजार रुपये की कीमत का बेचते हैं, अभियुक्त और उसके साथियों से जो अवैध शस्त्र बरामद हुए  है वह उनकी कंपनी के बने हैं। इन बदमाशो ने  कलपुर्जों को तैयार करने के लिए लाखों रुपये की बड़ी-बड़ी मशीनें अपनी कम्पनी  मोरटा गाज़ियाबाद में लगा रखी है।सुनीति सिंह ने बताया कि इनके पास से जो बरामदगी हुई है उसमें एक ब्रेजा कार है, उसमें यह उपकरण और हथियार लेकर जा रहे थे, जब इन्हें गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से एक पिस्टल 8,  देसी तमंचे भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण उनके पास से मिले हैं. प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि लोकसभा चुनावों के कारण मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लगने के बाद पुलिस की सख्ती बढ़ गई थी. वह कारखाना को शिफ्ट कर बुलंदशहर अथवा देहात क्षेत्र में ले जाना चाह रहे थे. इस दौरान पुलिस से उन्हें गिरफ्तार कर लिया. जब इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा था तो पता चला कि 2023 में एसटीएफ ने भी इनके पास भारी मात्रा में हथियार और हथियार बनाने का सामान की बरामद किया था।  

Related posts

वीवो कंपनी के कन्टेनर गाड़ी से चोरी गए लगभग ढाई करोड़ के मोबाइल फोन बरामद, कन्टेनर ड्राइवर समेत 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

रफ्तार का यह जुनून एक हंसते-खेलते परिवार पर भारी पड़ा ट्रक और वैगनआर कार के बीच हुई भीषण भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

Ajit Sinha

डकैती के एक मुकदमे में बीते 25 सालों से फरार पांच हजार रूपए के इनामी अपराधी पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x