
अरविन्द उत्तम/ नोएडा
लोकप्रिय होना अच्छी बात है लेकिन लोकप्रिय होने के साइड इफेक्ट्स भी है ऐसा ही कुछ पाकिस्तान से सीमा हैदर के साथ हो रहा है। अपनी खूबसूरती, नाज और अदा सोशल मीडिया अपने फैंस की चहेती बन सोशल मीडिया पर सुर्खियों बटोरने वाली सीमा हैदर का आज एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिस्म भी घरेलू हिंसा की पीड़िता के रूप में दिखाई दी। वीडियो में जख्मी सीमा हैदर अपने चेहरे और हाथों पर चोट के निशान दिखाती हुई नजर आ रही थी। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया तो पहले सीमा के कथित भाई और सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह सामने आए और और वीडियो को फेक बताया। बाद में सीमा हैदर ने अपना एक ताजा वीडियो जारी कर इन खबरों को पाकिस्तान युट्यूबर और मीडिया की साजिश बताया जो उन्हें बदनाम करने के लिए फेक वीडियो बनाकर वायरल कर रहा है।

सीमा ने कहा कि रमजान के महीने में भी लोग झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहे हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की संरक्षण में कोई भी महिला दुखी नहीं रह सकती है। सीमा हैदर की बात करें तो वह किसी परिचय की मोहताज नहीं है, पाकिस्तान के कराची की रहने वाली सीमा हैदर की ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन मीणा से पब्जी गेम के द्वारा जान पहचान हुई। उसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी और यह फिर प्यार में बदल गया। इसके बाद सीमा हैदर और सचिन ने नेपाल के एक होटल में मुलाकात की और वहां पर कई दिन साथ रहे। उसके बाद सीमा पाकिस्तान चली गई और सचिन मीणा भारत रबूपुरा आ गया। उसके बाद एक बार फिर सीमा हैदर अपने तीन बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश कर ग्रेटर नोएडा आ गई और रबूपुरा में सचिन मीणा के घर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी हुई तो पुलिस ने सीमा सचिन और सचिन के पिता नेत्रपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जहां से कोर्ट से तीनों ने जमानत लेने के बाद रबूपुरा ग्रेटर नोएडा में रह रहे हैं आए दिन कभी ना कभी किसी मामले को लेकर सीमा हैदर की सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है इस बार उनका ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उसके साथ मारपीट के बाद शरीर पर कई जख्म के निशान दिखाई देती नजर आ रही हैं। सीमा वीडियो में रोती हुई दिखाई दे रही है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वही सीमा हैदर के वकील एपी सिंह का कहना है कि यह फर्जी वीडियो है। जो पाकिस्तान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर बनाया गई है। इनका सीमा से कोई लेना देना नहीं है। यह वीडियो पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल पर वायरल किया गया है । यह बिल्कुल गलत वीडियो हैसीमा हैदर के वकील एपी सिंह का कहना है कि आज जो सोशल मीडिया और चैनलों पर सीमा की वीडियो वायरल हो रही है और लोग चटकारे लेकर उनको देख रहे हैं। यह सभी वीडियो फर्जी हैं और यह खबर भ्रामकता फैलाने वाली है। एपी सिंह का कहना है कि जिस प्रकार से सोशल मीडिया पर गलत तरीके से इन वीडियो को पेश किया जा रहा है उनमें पाकिस्तान के कुछ तथागत चैनल और यूट्यूबर है। सीमा और सचिन के बीच में कोई झगड़ा नहीं हुआ है उन दोनों के बीच में बेहद प्यार है और लड़ाई झगड़े की संभावना है ही नही। यह वीडियो के द्वारा सचिन और सीमा हैदर के रिश्ते को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है एपी सिंह ने कहा कि उन्होंने सीमा हैदर को अपनी बहन माना है जो अपने आप में गौरव की बात है।एपी सिंह के खंडन के बाद सीमा हैदर और सचिन ने एक साथ एक नया वीडियो जारी किया। जिसमे सीमा बोलती हुई नजर आ रही है कि कुछ पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल झूठ फैला रहे है। रमजान के पाक महीने में भी झूठ बोलने से नहीं बाज आ रहे हैं।सीमा आगे कहती है।उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार के संरक्षण में कोई भी महिला दुखी नहीं रह सकती सीमा ने कहा वह अपने मीणा परिवार के साथ बहुत खुश है। इस तरह की हवा पर ध्यान ना दें, यह गुमराह करने की कोशिश है। बहरहाल सीमा हैदर और एपी सिंह नहीं इस विवादित वीडियो का खंडन कर मामले को ठंडा बस्ते में डालने का काम किया है। लेकिन सीमा हैदर लोकप्रिय बने रहने के लिए जिस प्रकार के हथकंडे इस्तेमाल करती हैं। इसलिए इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया में संशय बना हुआ है
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

