Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा जिला फरीदाबाद व पलवल मे बिना परमिट के चलने वाली बसों के RTA स्टाफ के साथ कराए चालान

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता हरियाणा , फरीदाबाद व आरटीए की संयुक्त टीम ने आज मंगलवार को सड़कों पर बिना परमिट की पलवल -मथुरा व आगरा की ओर जाने वाली प्राइवेट बसों के ऑनलाइन चालान किए है , दोनों प्राइवेट बसों के कुल 41000 रूपए के ऑनलाइन चालान किए है। इनमें से एक प्राइवेट बस के 21000 और दूसरे बस के 20000 रुपए के चालान करना शामिल है। अब तक उपरोक्त संयुक्त टीम एक अभियान के तहत लगभग 19 निजी बसों के ऑनलाइन चालान कर चुकी है।

डीएसपी मनीष सहगल ने आज जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जिला फरीदाबाद से पलवल- मथुरा- आगरा की ओर जाने वाली प्राइवेट गाड़ियां बिना वैध परमिट के चल रही है। इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद व आरटीए स्टॉफ की टीम द्वारा संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया।

संयुक्त टीम द्वारा बस स्टैंड बल्लभगढ़ के सामने बस संख्या HR 38AJ-8061 व जिला पलवल में बस संख्या HR 38AH-7734 का निरीक्षण किया गया। यह दोनो बसे बिना वैध स्टेज कैरिज परमिट के चलती पाई गई। जिस सम्बंध में आरटीए स्टॉफ द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनो गाड़ियों पर 21 व 20 हजार कुल 41 हजार का चालान ऑनलाइन किया गया। मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद व आरटीएस्टॉफ की संयुक्त टीम द्वारा पिछले कई दिनों से प्राइवेट बसो के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। अभी तक करीब 18/19 बसों का निरीक्षण के दौरान चालान कराकर जुर्माना वसूला गया है।

Related posts

फरीदाबाद: दोनों ही खिलाड़ियों ने अगले माह होने वाली नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप मे खेलने हेतुअपनी जगह सुरक्षित की।

Ajit Sinha

करोड़ो की डकैती डालने व सनसनीखेज हत्या के मामले में वांछित व 1.5 लाख रूपए का इनामी कुख्यात अपराधी अजय उर्फ़ विजय पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सुमित गुर्जर एनकाउंटर की हो सीबीआई जांच: राकेश भड़ाना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x