Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन नेशनल हाइवे -2 पर ब्रेजा कार और ऑटो में जबरदस्त टक्कर,एक गर्भवती महिला की मौत, 3 तीन जख्मी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : नेशनल हाइवे दो स्थित ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन पर देर शाम ब्रेजा कार व ऑटो में जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें एक गर्भवती महिला की मौत हो गई जबकि तीन लोगों की गंभीर रूप से घायल होने की खबर हैं। पुलिस की मानें तो  सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। खबर लिखे जाने तक सेंट्रल थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी थी ।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सांय के पांच -छह बजे के बीच आज ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन,नेशनल हाइवे -2 पर एक ब्रेजा कार व एक ऑटो में जबदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि जो ऑटो व कार की हालत को देखने से आप स्वंय समझ सकते हैं। इस ऑटो में फंसे चार लोगों को राहगीरों ने निकाल कर अलग -अलग अस्पतालों में भर्ती करा दिया।  इनमें से एक गर्भवती महिला की मौत होने की खबर हैं। इस घटना के बाद नेशनल हाइवे -2  पर जाम की स्थिति बन गईं जिसे बाद में पुलिस ने खुलवा दिया। इस मामले की जांच सेंट्रल थाना  पुलिस कर रहीं हैं। यह भी जानने में लगी हैं इस हादसे में आखिर गलती किस वाहन वालों की हैं और यह लोग कहा -कहा के रहने वाले हैं।

Related posts

नशा के विरुद्ध: 1169 जगहों पर की गई छापेमारी, 98 एफआईआर दर्ज, 100 लोगों को किया गया अरेस्ट-अनिल विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिले के नागरिक अस्पताल से मेडिकल स्टाफ बनकर नवजात लड़के को चोरी कर ले गई अज्ञात महिला- मचा हड़कंप

Ajit Sinha

एक तरफा प्यार में पागल आशिक ने घर में घुस कर की थी लड़की की हत्या, आशिक गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x