Athrav – Online News Portal
पलवल फरीदाबाद

डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी का एक नहीं दो बुलडोजर चला पलवल के 68 एकड़ भूमि पर विकसित तीन अवैध कॉलोनियों में।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: डीटीपी एन्फोर्स्मेंट,पलवल की टीम ने आज सोमवार को लगभग 68 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से विकसित की गई तीन अवैध कॉलोनियों में दो अर्थ मूवर मशीनों की सहायता से भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। आज की ये तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया गया है। आज की इस तोड़फोड़ के दौरान ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट पलवल यजन चौधरी खुद उपस्थित थे। उनकी माने तो अवैध कॉलोनियों को किसी भी सूरत में बख्सा नहीं पाएगा। उनकी यह अभियान आगे भी जारी रहेगी।

डीटीपी एन्फोर्स्मेंट यजन चौधरी ने आज जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थी, कि पलवल जिले के ग्राम नांगलिया , ग्राम जैबा बाद खलड़ी (जेवर नियंत्रित क्षेत्र) एक अन्य में कलोनिनाइजरों के द्वारा लगभग 68 एकड़ जमीनों पर फैली तीन अवैध कॉलोनियों में एडब्लूजी और दो अन्य कॉलोनियों में अवैध रूप से 3 ढांचे , 35 डीपीसी, 25 विभाजन और 4 दीवारी बनाएं गए थे , जिसकी उन्होनें अपने संबंधित कनिष्ठ अभियंता से जांच कराई गई जिसमें तक़रीबन सभी शिकायतें सही पाई गई। आज इन सभी अवैध निर्माणों को तोड़ने के लिए समय निश्चित की गई थी। आज उनके मौजूदगी में उनकी टीम ने दो अर्थमूवर मशीनों की सहायता से अवैध रूप बनाएं गए उपरोक्त सभी निर्माणों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।

Related posts

फरीदाबाद:बड़खल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा पहले भाजपा सरकार बरसे, फिर पदयात्रा, उमरी भीड़-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पोर्टल, फैमिली आईडी व प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर वोट क्यों नहीं मांग रही सरकार- हुड्डा

Ajit Sinha

राजा नाहर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए 115 करोड़ रुपये की राशि खर्च, 40 प्रतिशत काम पूरा 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x