Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

होली की रात देवीलाल कॉलोनी में नशे की हालत में गोली चला कर सनसनी फ़ैलाने वाले आरोपित पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: होली की रात को देवीलाल कॉलोनी में मस्जिद के पास शराब के नशे की हालत में गोली चला कर सनसनी फ़ैलाने वाले दो आरोपित को थाना सेक्टर -9 की टीम ने गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की स्कार्पियो गाडी को बरामद किया हैं। इस संबंध में एक मुकदमा सेक्टर -9 थाना में आज दर्ज किया था। इस मुकदमे पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने पुलिस थाना सेक्टर-9 ए, गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि होली की रात गत 25 मार्च 2024 को समय करीब 10:15 बजे रात को एक काले रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए 2 व्यक्तियों द्वारा मस्जिद के पास नशे की हालात में उत्पात करते हुए, रोकने पर उनके द्वारा गोली चलाने के सम्बन्ध में दी गई। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना सेक्टर-9 ए, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उनका कहना हैं कि सेक्टर -9 थाना प्रबंधक व निरीक्षक रामवीर सिंह के नेतृत्व में सहायक उप-निरीक्षक देव चरण टीम ने उपरोक्त मुकदमा  से सम्बन्धित विभिन्न साक्ष्य एकत्रित किए और मुकदमा  में तत्परता से आगामी कार्रवाई  करते हुए गाड़ी में सवार होकर गोली चलाने की वारदात को अंजाम देने में शामिल 1 आरोपी को कुछ घंटों में ही आज गुरुग्राम से काबू किया गया। काबू किए गए आरोपित की पहचान उसी कॉलोनी के *स्थानीय निवासी गौरव (उम्र 31 वर्ष )* के रूप में हुई। उनका कहना हैं कि पुलिस टीम द्वारा एकत्रित की गई जानकारी व आरोपित  से की गई पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपित अपने एक अन्य साथी के साथ अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर घुम रहा था और ये दोनों (उपरोक्त आरोपित व इसका एक अन्य साथी) नशे की हालात में थे। इसी दौरान इन्होनें पिस्टल से एक फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपित के कब्जा से वारदात में इस्तेमाल हुई स्कॉर्पियो गाङी बरामद* की गई है।  मुकदमा  का अनुसंधान जारी है।

Related posts

अपराध शाखा पुलिस ने 715 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, बरामद  हेरोइन की कीमत लगभग 75 लाख रूपए।

Ajit Sinha

अवैध संबंध में रोड़ा बने एक पत्नी ने अपने पति की हत्या करवा दी,पत्नी पुलिस हिरासत में, पत्नी व उसके दो साथियों पर हत्या का केस दर्ज।

Ajit Sinha

स्मार्ट मीटर प्रीपेड करवाएं, छूट का लाभ पाएं और खुद करें मॉनिटरिंग- पीसी मीणा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x