Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ दिल्ली राजनीतिक हरियाणा

सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी जननायक जनता पार्टी, पीएसी की बैठक में फैसला


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली/चंडीगढ़:जननायक जनता पार्टी ने तय किया है कि हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा। दिल्ली में हुई पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में लोकसभा चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और यह निर्णय लिया गया कि पार्टी सभी दस लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। बैठक में सुझाव आया कि पार्टी को हरियाणा के अलावा राजधानी चंडीगढ़ की लोकसभा सीट पर भी चुनाव लड़ने की संभावना तलाशनी चाहिए जिस पर वरिष्ठ नेताओं ने सहमति जताई। जेजेपी पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी ने प्रदेश की सभी दस लोकसभा सीटों पर आए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की और विभिन्न पैमानों पर उनका मूल्यांकन किया। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला की अध्यक्षता में हुई बैठक में सामाजिक और राजनीतिक महत्व के आधार पर संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा हुई और हर लोकसभा क्षेत्र के लिए कुछ नाम शॉर्टलिस्ट किए गए। बैठक में प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और लोकसभा चुनाव के संदर्भ में विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जेजेपी पीएसी की बैठक में राजधानी चंडीगढ़ में भी लोकसभा चुनाव लड़ने का सुझाव आया जिस पर पार्टी नेतृत्व ने संभावनाएं तलाशने का निर्देश दिया। जेजेपी पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंत राम तंवर, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वी मील, पूर्व मंत्री अनूप धानक, विधायक रामकरण काला, मास्टर राजकुमार सैणी, कुसुम शेरवाल, सुरेश मित्तल, बचन सिंह गुर्जर समेत वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।

Related posts

पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर वकील बनीं निशा, कभी भीख मांगने को थीं मजबूर-जानने के लिए पढ़े

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस और आईआईएम रोहतक के बीच एमओए हुआ साइन, कौशल विकास और क्षमता निर्माण में करेंगे सहयोग

Ajit Sinha

कोरोना के कारण बनने वाली हर आपात स्थिति से निपटने को तैयार रहें अस्पताल, संसाधन देने को तत्पर है सरकार: केजरीवाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x