Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

करोड़ों की लूट का सनसनीखेज खुलासा, कारोबारी के कर्मचारी ने अपने रिश्तेदार के साथ मिल कर रची थी झूठी लूट की साजिश।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र के पी 3 गोल चक्कर के एक कारोबारी के कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक करोड़ 15 लाख की लूट की घटना का सनसनीखेज खुलासा करते हुए डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारी रकम को देख कर्मचारी की नियत डोल गई थी और उसने अपने रिश्तेदार के साथ मिल कर झूठी लूट की साजिश रची थी. पुलिस ने कर्मचारी को ही गिरफ्तार कर एक करोड़ 15 लाख बरामद कर लिया है। इस लूट में शामिल कर्मचारी का रिश्तेदार 7.5 लाख लेकर फरार है, जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।  

पुलिस की गिरफ्त में खड़ा चेतन राणा का खल-चूनी और आटे का थोक कारोबार करने वाले कारोबारी गोपाल गोयल का कर्मचारी है और पैसे के लेन-देन का काम करता है. 26 फरवरी को जब गोपाल गोयल ने चेतन को एक करोड 15 लाख रुपये अपने कारोबारी साथी को देने के लिए दिए तो उसका नीयत डोल गई थी और उसने अपने मामा गुड्डू के साथ मिल कर झूठी लूट का ताना बुना और जब वह पैसे लेकर निकला तो उसका मामा गुड्डू भी पीछे आया और पी-3 चौराहे के पास फिल्मी अंदाज में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया. लूट की रकम को लेकर गुड्डू अपने घर आ गया. और रकम को गड्ढे में छुपा दिया.चेतन ने लूट की सूचना, अपने मालिक गोपाल और पुलिस को दे दी.  सूचना मिलते ही थाना बीटा 2 की टीम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जब पीढ़ी से पूछताछ की गई तो उसकी स्टेटमेंट में और उसकी मूवमेंट में फर्क मिला। जिससे पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात के रिकॉर्ड नहीं होने पर पुलिस को संदेह हुआ और सख्ती से पूछताछ की गई तो मुंशी ने घटना करना कबूल लिया। मुंशी की निशानदेही पर पुलिस ने पूरी रकम उसके मामा के घर गड्ढे से बरामद कर ली। पुलिस ने झूठी लूट की सूचना देने और अमानत में खयानत का आरोप लगाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस लूट में शामिल कर्मचारी का मामा गुड्डू 7.5 लाख लेकर फरार है, जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।  

Related posts

हरियाणा पुलिस ने एक ट्रक से 822 किलोग्राम गांजा बरामद कर, एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

शैक्षिक संस्थान में एएनटीएफ द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Ajit Sinha

मेगा हाईटेक सट्टा और जुआ गठजोड़ का भंडाफोड़, दांव पर लगे 9 लाख रुपए नकद के साथ 31 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x