Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

टूरिस्ट वीजा पर आई ईरान की युवती की नोएडा में हत्या, पारिवारिक विवाद में चाचा ने चाकू से वार काट डाली गर्दन


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा : नोएडा के सेक्टर- 116 में हुए पारिवारिक विवाद में ईरान की रहने वाली एक युवती की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। इस दौरान चार अन्य लोग भी घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए पुलिस ने सेक्टर- 71 के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस चार लोगों की हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने घटना की जानकारी ईरानी दूतावास को दे दी है। यह तस्वीर ईरान के शहर तेहरान की रहने वाली 22 वर्षीय जीनत की है। जीनत दो से तीन माह  बाद ईरान के तेहरान में शादी होने वाली थी। शादी के लिए वह खरीदारी कर रही थी। शुक्रवार को भी उसने नोएडा और दिल्ली से शादी के लिए कपड़े खरीदे थे।

पारिवार में हुए विवाद में उसके चाचा ने चाकू मार जख्मी कर दिया, उसे आनन फानन में इलाज के लिए सेक्टर 71 के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि टूरिस्ट वीजा पर भारत आए ईरानी मूल का एक परिवार और उसके रिश्तेदार रहते हैं। प्रथम तल पर फिरोज परिवार के साथ रहता है। जबकि दूसरे मंजिल पर इब्राहिम उर्फ दाउद उर्फ इमरान हाशमी और तीसरी मंजिल पर असलम का परिवार रहता है। तीनों परिवार नोएडा में रहकर कपड़ों का कारोबार करते हैं।  शुक्रवार देर रात दो ईरानी परिवारों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया था। बात बढ़ने पर दाउद और फिरोज के परिवार आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगी। इसी दौरान दाउद ने गुस्से में आकर फिरोज की 22 वर्षीय बेटी जीनत के गले पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। अस्पताल मे उसकी मौत हो गई.
इस मामले में चार और लोग भी घायल हुए हैं। मृतक जीनत के पिता फिरोज ने असलम उर्फ नासिर, इब्राहिम उर्फ दाऊद उर्फ इमरान हाशमी, अली उर्फ वहीद खान, जहरा, जीनत अहमदी, जरीन, फरशीद हमेदानी और अली असगर हमेदानी के खिलाफ सेक्टर-113 थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में फरशीद, जहरा, जीनत और जरीन को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य चार की तलाश के लिए तीन टीम गठित है।

Related posts

पत्नी से बात करता था, इसलिए उसकी हत्या कर दी, और उसके शव को बाटापुर से नीचे रेलवे ट्रेक पर फेंक दिया -दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

ऑक्सीजन सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रही एक महिला सहित दो लोग अरेस्ट  ऑक्सीजन भरे हुए दो बड़े सिलेंडर और कार बरामद

Ajit Sinha

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने की राह पर. गत माह तीन बिचौलियों सहित 15 को धर दबोचा

Ajit Sinha
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x