Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

आज रात उल्लू उड़ेगा’ कोड वर्ड मिलते ही सक्रिय हो जाते थे, उल्लू गैंग के सदस्य, और निशाने पर होती थी ट्रैक्टर- ट्रॉली ,5 अरेस्ट।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा : आज रात उल्लू उड़ेगा यह कोड वर्ड मिलते ही उल्लू गैंग के सदस्य सक्रिय हो जाते थे और रात को चोरी करने के लिए निकल पड़ते थे।  इस गैंग के निशाने पर सड़क के किनारे और खाली प्लॉट पर खड़े हुए ट्रैक्टर और ट्राली होती थी ,जिन्हें यह चोरी करते थे। नोएडा की पुलिस कोतवाली सेक्टर-24 ने एनसीआर से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले अंतरराज्यीय उल्लू गैंग के पांच सदस्यों को सेक्टर-54 रेड लाइट से गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपित फरार हैं। इनके कब्जे से आठ चोरी के ट्रैक्टर- ट्राली और  तीन तमंचे व चार कारतूस बरामद हुए है।  

पुलिस की गिरफ़्त में खड़े दिलशाद उर्फ दिलशान उर्फ बिहारी, अनीस उर्फ अनीसुद्दीन, शहजाद, वरुण और भूपेन्द्र अंतरराज्जीय उल्लू गैंग के, इनके दो साथी संसार और सलमान फरार हैं। एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि गैंग का नाम उल्लू इसलिए पड़ा क्योंकि यह जिस रात चोरी करते थे, उस रात कहते थे कि आज रात उल्लू उड़ेगा। ये अपने सभी साथी एकत्र होने के लिए इस कोड का प्रयोग करते थे, इतना कहने से ही गैंग के सदस्य समझ जाते हैं कि आज उन्हे चोरी की घटना को अंजाम देना है। एडीसीपी नोएडा जोन ने बताया कि पकड़े गए गैंग के सदस्यों को अलग-अलग काम था दिलशाद उर्फ बिहारी, अनिशुद्दीन और सज्जाद अपने साथियों संसार और सलमान के साथ मिलकर सड़क के किनारे और प्लॉट पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली को चोरी करते थे, जिसको यह लोग अपने साथी वरुण और भूपेंद्र को दे देते थे, जो इन्हें बेच देते थे और मिलने वाले पैसे कोई लोग आपस में बांट लेते थे। इन बदमाशों के निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए 8 ट्रैक्टर और ट्रॉली, तमंचा और कारतूस बरामद किया है। वे अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा और कारतूस रखते थे कि आवश्यकता पड़ने पर उसका प्रयोग कर सके।  

Related posts

फरीदाबाद: शादी का झांसा देकर लड़की से दुष्कर्म, गर्भवती, गर्भपात से तबियत हुई ख़राब, इलाज के दौरान लड़की हुई मौत।

Ajit Sinha

हरियाणा: 22.5 टन मादक पदार्थ जब्त कर 3000 से अधिक नशा तस्करों को किया गया गिरफ्तार

Ajit Sinha

एक मकान में सो रही तीन महिलाओं को बेहोश कर लाखों के गहने ले गए चोर, गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x