Athrav – Online News Portal
नोएडा स्वास्थ्य

कोविड़ समक्रण के 32 नए मामले दर्ज, मरीजों की संख्या 190 हुई, कोरोना से पहली साढ़े तीन महीने की बच्ची मौत पुष्टि

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
गौतम बुध नगर में बीते 24 घंटे में कोविड़ के 32 नए केस दर्ज किए गए है, जिससे कोविड में केस की संख्या बढ़ कर 190 हो गई है जिसमे 79 पुरुष और 111 महिलाएं शामिल है. स्वास्थ्य विभाग ने कोविड से साढ़े तीन महीने की बच्ची की मौत की पुष्टि की। इस साल कोरोना से यह पहली मौत है। बच्ची का इलाज दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल में चल रहा था। उसकी मौत एक हफ्ते पहले हुई थी। पोर्टल पर जानकारी आने के बाद स्वास्थ्य विभाग परिजनों से संपर्क कर रहा है।

एसीएमओ डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि जिले में 32 और मरीजों में कोविड की पुष्टि हुई है। अब कुल मरीजों की संख्या 190 हो गई है, जिनमें 79 पुरुष और 111 महिलाएं शामिल हैं। इस समय अस्पताल में तीन कोविड पेसेंट भर्ती हैं। अभी पिछले 24 घंटे में जो कोविड के डेथ के सम्बंध एक क्रॉस नोटिफाइड केस आया था। साढ़े तीन महीने की बच्ची जो चाचा नेहरू अस्पताल में एक्सपाइर हुई है उसको एक्सपाइर हुए आज 10 दिन हो गए है। गत 28 मई को वो एक्सपायर हुई थी। उसका जो प्राइमरी डायग्नोसिस जो बताया गया था, वो अक्यूट गैस्ट्रोन्टाइटिस विथ गैस विथ सीवियर डिहाइड्रेशन और ये मेनिनजाइटिस सीजर और उसके बाद कोविड निमोनिअस को प्राइमरी डायग्नोसिस के रूप में उसको बताया गया था। हमारे पास उसकी फैमिली की डीटेल आ गई  है। हमारी उनसे बातचीत चल रही है और हमारी आरडी टीम उनसे संपर्क कर रही है।

Related posts

फर्जी दस्तावेज से क्रेडिट कार्ड बनाकर बैंकों को करोड़ों का चूना लगाने वाले सरगना समेत चार शातिर ठग गिरफ्तार-देखें वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विश्व में सबसे पहले भारत में 145 करोड़ लोगों को किया वैक्सीनेशन: केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

लाखों रुपए कीमत के ढाई हजार से अधिक पेड़ काट कर ले गए चोर , केस दर्ज  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x