Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने कसा शिकंजा: फिरौती मांगने तथा जान से मारने की धमकी देने के वाले को पहुँचाया सलाखों के पीछे

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस फिरौती मांगने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए उनकी धरपकड़ करने में गंभीरता से प्रयासरत है। इन्ही प्रयासों के चलते फतेहाबाद के टोहाना में फिरौती मांगने वाले चार आरोपितों तथा पलवल में दो आरोपितों की गिरफ्तारी की गई है। आरोपितों के खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है।
इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गत 17 दिसंबर 2023 को फतेहाबाद के टोहाना स्थित मार्केट में एक रेस्टोरेंट के मालिक के पास उनके मोबाइल नंबर पर फोन आया और फोन पर व्यक्ति ने उन्हें कथित गैंग का सदस्य बताते हुए 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की और फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी । फोन पर बात होने के बाद तीन मोटरसाइकिल सवार लड़कों ने दुकान पर फायरिंग की और वहां से भाग निकले।

इस मामले में प्राप्त शिकायत को लेकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इस मामले में फतेहाबाद पुलिस द्वारा 72 घंटो के भीतर चारों आरोपितों की गिरफ्तारी करते हुए उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया गया। आरोपितों के कब्जे वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद कर ली गई है। इसी प्रकार, एक अन्य मामले में पलवल जिला में 20 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । आरोपितों द्वारा 16 दिसंबर को रात्रि 10:30 बजे जिला पलवल की तहसील होडल में व्यापारी श्यामलाल (काल्पनिक नाम) के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने 20 लाख रुपए की फिरौती की मांग की और व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अज्ञात व्यक्तियों ने व्यापारी के कार्यालय पर दो गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गए। इस मामले में भी पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपियों को 24 घंटो के भीतर गिरफ्तार किया गया। इस मामले में जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल और दिल्ली/एनसीआर में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के गिरोह का भंडाफोड़, तीन अवैध बांग्लादेशी पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:एसजीएम नगर में पांचवीं मंजिल से कूद कर नव विवाहिता ने की आत्महत्या,पति और सास -अरेस्ट।

Ajit Sinha

जीएसटी स्कैम से जुड़े 4 और अरेस्ट, 250 शेल कंपनियों का पता चला, 8 खातो में जामा 3 करोड़ से अधिक की धनराशि फ्रीज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x