Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट का एक साथ चला तीन बुलडोजर इस्माइलपुर में, जमकर की तोड़ फोड़ की कार्रवाई, जारी रहेगी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग ने आज पल्ला क्षेत्र के इस्माइलपुर स्थित दुर्गा बिल्डर की जमीनों पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर जमकर की तोड़फोड़ की कार्रवाई की। आज की ये तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस के साए में की गई हैं। उनकी यह तोड़फोड़ की कार्रवाई कल शुक्रवार को भी धड़ल्ले से जारी रहेगी। इस तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान डीटीपी एनफोर्समेंट राजेंद्र शर्मा स्वंय ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में मौजूद थे।

डीटीपी एनफोर्समेंट राजेंद्र शर्मा ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आज उनके नेतृत्व उनकी टीम इस्माइलपुर में पहुंची, जहां पर दुर्गा बिल्डर की लगभग साढ़े तीन एकड़ जमीनों पर गलत तरीके से अवैध कॉलोनी विकसित करके लोगों को प्लॉटों को बेच रहे थे , और काफी लोगों को बेच भी चुके हैं। यहां पर काफी लोग इस अवैध कॉलोनी में मकानों को बना कर रह भी रहे हैं, और प्लाटों पर काफी डीपीसी भी बने हुए हैं। आज 3 अर्थमूवर मशीनों की सहायता से उनकी टीम ने लगभग 5 मकानों और 30 डीपीसी को ध्वस्त कर दिया। सवाल के जवाब उनका कहना हैं कि इस अवैध कॉलोनी का फैलाव लगभग साढ़े 3 एकड़ जमीनों पर हैं, यहां एक दिन में बने अवैध निर्माणों को तोडना संभव नहीं था, और स्थानीय लोग अपना अपना सामान हटाने के लिए समय की मांग कर रहे थे। इस लिए थोड़ा बहुत वक़्त उन्हें दिया गया हैं। कल शुक्रवार को भी फिर से तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद एनआईटी जोन प्रथम ने संपत्ति करके बकाएदारों  पर शिकंजा कसते हुए 6 इकाइयों को सील कर दिया। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दोनों ही खिलाड़ियों ने अगले माह होने वाली नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप मे खेलने हेतुअपनी जगह सुरक्षित की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: चचेरे भाई गौरव की चाकू से गोद कर हत्या करने के मुख्य आरोपित अंकित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x