Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने आज छापेमारी कर अवैध शराब के ठेके का किया पर्दाफाश, हुडा विभाग में कार्रवाई जारी हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने आज थाना छायंसा क्षेत्र के गांव अटेरणा में छापेमारी की कार्रवाई करके चल रहे एक अवैध शराब का ठेके का पर्दाफाश किया हैं। पकडे गए अवैध शराब के ठेके के संचालक के खिलाफ थाना छांयसा में मुकदमा दर्ज कराया गया हैं। इसके आगे की कार्रवाई अब थाना छांयसा थाने की पुलिस करेगी। कल शुक्रवार को फरीदाबाद ,की हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में की गई औचक निरीक्षण में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की कार्रवाई अभी जारी हैं। डीएसपी मनीष सहगल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद को सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव अटेरणा से मोहना को जाने वाले रोड पर जय माता दी ईंट भट्टा के पास एक अवैध शराब का ठेका खुला हुआ है यदि आबकारी विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर छापेमारी की जाए तो अवैध शराब ठेके का भंडाफोड़ हो सकता है। इससे राज्य सरकार को लाइसेंस के रूप में प्राप्त होने वाले राजस्व की हानि हो रही है।

सहगल का कहना हैं कि उपरोक्त सूचना के आधार पर उनके नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर राजेन्द्र कुमार व सतबीर सिंह व हवलदार प्रभु दयाल द्वारा आबकारी निरीक्षक महावीर सिंह तथा थाना छायंसा की टीम के साथ संयुक्त रूप से उक्त शराब के ठेका को चेक किया गया। चेकिंग पर इस शराब ठेका पर राजू उर्फ राजीव पुत्र गनेशी निवासी गांव जवां, थाना छायंसा, जिला फरीदाबाद बतौर सेल्समैन मौजूद मिला। उनका कहना हैं कि  आबकारी निरीक्षक महावीर सिंह  द्वारा सेल्समेन राजीव से इस स्थान पर ठेका चलाने बारे लाइसेंस की मांग की गई। जिसने बताया कि उसके पास कोई लाइसेंस या अनुमति नहीं है। यह शराब ठेका अभिषेक राणा द्वारा चलवाया जा रहा है। मौका पर की गई पड़ताल पर यह शराब का ठेका अवैध रूप से चलता पाया गया। आबकारी निरीक्षक महावीर सिंह द्वारा मौका पर मौजूद सेल्स से करीब एक हजार रुपए व शराब को कब्जा में लेते हुए आरोपी के खिलाफ हरियाणा आबकारी संशोधित अधिनियम के तहत थाना छांयसा में मुकदमा दर्ज  कराया जा रहा है।  उनका कहना हैं कि कल दिनांक 15.12.23  को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता द्वारा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) विभाग फरीदाबाद कार्यालय में अचानक चेकिंग की गई थी, जिसमे काफी अनियमितताए सामने आई जिस  बारे पड़ताल की जा रही है। इसके अतिरिक्त 2 दिन पहले जिला पलवल में भी उनके नेतृत्व में सतबीर सिंह व राजेन्द्र कुमार सब इंस्पेक्टर द्वारा एक अवैध शराब पर अनियमितताए पकड़ी थी व गांव खाम्बी में एक अवैध शराब ठेके पर छापा मारकर थाना हसनपुर में मुकदमा दर्ज कराया था। इस प्रकार मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद टीम द्वारा लगातार कार्रवाई  की जा रही है।*

Related posts

एक युवक की खुले मेनहोल में गिरने से मौत हो गई, फायर बिग्रेड की मदद से उसके शव को निकाला गया -पुलिस की जांच जारी।

Ajit Sinha

दुकानदारों को चेतावनी : लेफ्ट एंव राइट के नियमों को तोडा तो होगी सख्त कार्रवाई: डीसी यशपाल यादव  

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर मो. अकील ने इंस्पेक्टर बिजेंद्र व उनकी टीम को 5 चोर पकड़,10 कार बरामद करने पर किया सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x