Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम: विजय दिवस पर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:भारत की वर्ष 1971 में पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय की वर्षगांठ के अवसर विजय दिवस पर शनिवार को जिला प्रशासन, गुरुग्राम द्वारा वीर शहीदों को कृतज्ञता के भाव से याद किया गया। डीसी निशांत कुमार यादव ने स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल परिसर स्थित युद्ध स्मारक पर पहुंच कर वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। निशांत कुमार यादव ने कहा कि विजय दिवस के अवसर पर, हम उन सभी वीर नायकों को नमन करते हैं जिन्होंने वर्ष 1971 युद्ध में निर्णायक जीत सुनिश्चित करते हुए कर्तव्य निष्ठा से भारत की सेवा की। उनकी वीरता और समर्पण राष्ट्र के लिए अत्यंत गौरव का सूत्र है।

उनका बलिदान और अटूट भावना हमेशा लोगों के हृदय में जीवित रहेगा। डीसी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने वीर एवं शहीदों के स्वजनों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई है। जिला प्रशासन की ओर से भी समय-समय पर आयोजित सार्वजनिक कार्य क्रमों में शहीदों के परिजनों तथा पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया जाता है। बीते दिनों, मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत जिला के सभी गांवों शिलाफल्कम के माध्यम से शहीदों की स्मृति को स्थाई करने का काम हुआ साथ ही वीरों का वंदन कार्यक्रम के तहत देश की सेवा करने वाले पूर्व सैनिकों का भी अभिनंदन किया गया। हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने भी शहीदों को अपने पारंपरिक तरीके से सलामी दी। इस अवसर पर गुरुग्राम के एसडीएम रविंद्र यादव, सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के जिला कल्याण अधिकारी कर्नल (सेवानिवृत) अमन यादव, पूर्व सैनिक प्रेम, तारा चंद, भूपेंद्र सिंह, वीरेंद्र व प्रकाश थापा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक अशोक कुमार गर्ग ने पदभार ग्रहण किया।

Ajit Sinha

गुरुग्राम जिला में ‘आओ करें -जल पर चर्चा’ नामक पहल की शुरुआत की जाएगी।

Ajit Sinha

जिम मालिक सहित जिम कर रहे 16 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x