Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मासूम की चीखें, दरिंदगी कर बोरी में शव ले जाता दिखा आरोपी, रक्षाबंधन पर रोंगटे खड़े कर देने वाला कत्ल।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-3 क्षेत्र से रक्षाबंधन के दिन घर से लापता हुई 6 साल की एक मासूम बच्ची की अपहरण के बाद सनसनीखेज हत्या करने का मामला सामने आया है, पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपित को हिरासत में ले लिया है,जिसकी निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद हुआ है। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है, जिसके बाद पुलिस ने शव को डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में रक्षाबंधन के दिन अचानक एक 6 वर्षीय बच्ची घर से गायब हो गई। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश के लिए पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया।

जांच के दौरान पुलिस ने जब इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, तो एक संदिग्ध बच्ची को ले जाता हुआ दिखाई दिया। फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बच्ची का शव बरामद कर लिया, जिसे एक बोरी में छिपाकर ठिकाने लगाने की कोशिश की गई थी।घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों द्वारा लगाए गए दुष्कर्म और हत्या के आरोपों की पुष्टि के लिए डॉक्टरों के एक विशेष पैनल द्वारा पूरी वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है, वहीं अब सबकी नज़रें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर हैं जिससे घटना से जुड़े कई अहम सवालों का खुलासा हो सकेगा।

Related posts

स्कूल में प्रधानाध्यापक महिला के साथ मना रहा था रंगरेलियां, गांव वालों ने ऐसे पकड़ा, गिरफ्तार

Ajit Sinha

रियल एस्टेट कारोबारी के घर और आफिस पर आयकर विभाग की रेड, 50 लाख कैश और 10 करोड़ के प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन।

Ajit Sinha

सीएमएस इंफो सिस्टम लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों ने किया एटीएम में नकद डालने-निकालने के दौरान 26.63 लाख का गबन। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x