Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 10 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते एएसआई तथा आईओ हरपाल को किया अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ब्यूरो की टीम ने आज जिला कैथल के चिक्का पुलिस थाने में तैनात ए एस आई बलविंदर सिंह को ₹10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।इस बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपित को पकड़ने के लिए योजना बनाई और उसे रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की। एएसआई बलविंदर सिंह तथा आईओ हरपाल ने शिकायतकर्ता से पुलिस थाने चिक्का में दर्ज एफआईआर में आरोपितों का नाम निकालने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। आरोपितों द्वारा इस मामले में ₹60000 की राशि शिकायतकर्ता से पहले ही ली जा चुकी थी। इसके बाद ब्यूरो की टीम ने आरोपित बलविंदर सिंह को ₹10000 की राशि के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है जबकि आईओ हरपाल को भी इस मामले में साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए निष्पक्ष रूप से की गई। इस मामले में दोनों आरोपितों के खिलाफ अम्बाला के एंटी करप्शन ब्यूरो में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच की जा रही है।

Related posts

महिला सिपाही का मोबाइल लूटा, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कोतवाल (एसएचओ) को किया सस्पेंड।

Ajit Sinha

इंडिया बुल्स कंपनी के अधिकारी को धमकी देकर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला वकील पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की हालत अब स्थिर है और वे न्यूनतम ऑक्सीजन स्पोर्ट पर हैं। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x