Athrav – Online News Portal
हरियाणा

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, अनुपस्थित पाए गए सी. ए. भुवनेश को तुरन्त प्रभाव से निलम्बित किया गया। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढाण्डा ने आज उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, राजौन्द के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए सी. ए. भुवनेश को तुरन्त निलम्बित किए जाने के निर्देश दिए।       



एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य मंत्री श्रीमती ढाण्डा ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, राजौन्द के कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान वहां कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली।पूछताछ के दौरान उन्हें पता चला कि सी. ए. श्री भुवनेश्व कार्यालय में उपस्थित नहीं है और उन्होंने इस बारे किसी को सूचित भी नहीं किया हैै। प्रवक्ता ने बताया कि इस पर उन्होंने विभाग को सी. ए. भुवनेश को तुरन्त निलम्बित करने के आदेश जारी किए है।

Related posts

केन्द्र व राज्य सरकार आम जनमानस को सहुलियत देने के लिए 24 घंटे कर रही है कार्य:नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तीन आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए सामान्य, पुलिस तथा खर्च पर्यवेक्षक किए गए नियुक्तः धनपत सिंह।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!