Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फाइनेंसर अशोक मित्तल पार्टनर कुलवंत व संजय के हिस्से की जमीन देना नहीं चाहता था, इसलिए उसे गोली मार दी -अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:फाइनेंसर अशोक मित्तल अपने पार्टनरों के साथ उत्तराखंड में ज़मीन खरीदी थी, जिसकी करोना काल में रजिस्ट्री नहीं हुई थी, अब फाइनेंसर अशोक मित्तल अपने पार्टनरों को जमीन देना नहीं चाहता था। इस विवाद के चलते कुलवंत और संजय गुप्ता ने फाइनेंसर अशोक मित्तल को शुक्रवार की शाम को घर में घुस कर गोली मार दी। पुलिस की माने तो आरोपित कुलवंत आर्मी से रिटायर्ड हैं,संजय गुप्ता हैं। पुलिस ने दोनों ही आरोपितों को अदालत के सम्मुख पेश कर अगले तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सनसनीखेज वारदात कल शुक्रवार शाम की है, जिसमें आरोपितों ने अपने साथियों के साथ मिलकर फरीदाबाद के सेक्टर- 15 ए में रहने वाले एक व्यक्ति पर जमीन के विवाद के लिए जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी, जिसमें पीड़ित अशोक मित्तल सुरक्षित है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
 
उनका कहना है कि गिरफ्तार आरोपितों में कुलवंत और संजय का नाम शामिल है। आरोपित  कुलवंत फरीदाबाद के सेक्टर- 19 का तथा संजय फरीदाबाद के सेक्टर-86 का रहने वाला है। दोनों आरोपितों को पुलिस ने सेक्टर-15 ए एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपितों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपित पीड़ित व्यक्ति के साथ पिछले तीन-चार साल से प्रॉपर्टी खरीदने का काम कर रहे हैं। जिसमें पीड़ित अशोक मित्तल के साथ दो-तीन साल पहले उत्तराखंड में तीनों ने मिलकर एक जमीन खरीदी थी। जिसकी कोरोना महामारी के चलते रजिस्ट्री नहीं हुई थी। जो अब पीड़ित अशोक मित्तल आरोपितों को जमीन देना नहीं चाहता था। जिसको लेकर आरोपितों ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपितों कुलवंत आर्मी से रिटायर्ड तथा संजय गुप्ता अपने आप को पत्रकार बताता है। दोनों आरोपितों को मामले में पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर अगले 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपितों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।     

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली में सड़क दुर्घटनाओं का विश्लेषण-अवश्य पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद :केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने ब्यापारियों के समस्याओं को दूर करते हुए 20 ब्यापारियों को सीएलयू आबंटन पत्र भेंट किए।

Ajit Sinha

डा. ओ.पी.भल्ला फाउंडेशन ने मानव रचना स्टाफ के लिए ब्लूम्ज-डे केयर सेंटर का किया लान्च।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x