Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम नगर निगम ठेकेदार से जबरन उगाही करने वाला दो बदमाश 1.25 लाख रुपये लेता हुआ पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: आज मंगलवार को गुरुग्राम नगर निगम के ठेकेदार से एक लाख 25 हजार रूपए रंगदारी लेते हुए क्राइम यूनिट -17 की टीम ने दो बदमाशों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं। शिकायतकर्ता ठेकेदार से इससे पहले भी इन बदमाशों ने लगभग 3 लाख रूपए रंगदारी ले चुके हैं। इस मामले में थाना सिविल लाइंस में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। रंगदारी के लिए गए एक लाख ,25 हजार रूपए नगद पुलिस ने बरामद कर लिया हैं।     

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मंगलवार को थाना सिविल लाइंस, गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि वह गुरुग्राम म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में बतौर ठेकेदार काम करता है तथा नगर निगम में सफाई/कूड़ा आदि के संचालन/मेंटेनेंस का कार्य देखता है। उससे   नरेश प्रधान, राम सिंह व राजेश नाम के व्यक्ति प्रत्येक महीना 25 हजार रुपए दबाव डालकर मांगते हैं और नहीं देने की सूरत में बाधा व नुकसान पहुंचाते हैं। इन लोगों द्वारा उससे 3 लाख रुपयों की अवैध वसूली की जा चुकी है तथा अब जनवरी से अब तक के पैसे नहीं देने की सूरत में गंभीर परिणाम भुगतने व गाड़ी नहीं चलने देने की धमकी दे रहे हैं। इस शिकायत पर थाना सिविल लाइंस, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

उनका कहना हैं कि गुरुग्राम पुलिस की क्राइम यूनिट सेक्टर-17 इंस्पेक्टर अनिल कुमार की टीम ने उपरोक्त मुकदमा में आरोपितों  को जबरन उगाही के रुपये लेते हुए काबू करने के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई व मुकदमा  में शिकायतकर्ता को 1 लाख 25 हजार रुपयों की नगदी उपरोक्त मुकदमा में आरोपितों  को देने के लिए कहा और योजना नुसार गठित की गई पुलिस टीम को भी तैनात किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपितों को काबू करने के लिए बनाई गई योजना के परिणामस्वरूप पुलिस टीम द्वारा 32 माइलस्टोन के पास से नरेश नामक व्यक्ति को जबरन उगाही के 1 लाख 25 हजार रुपए लेते हुए काबू करने में सफलता हासिल की। क़ाबू किए गए इस व्यक्ति की पूछताछ के आधार पर अन्य नामजद आरोपित राम सिंह को भी पुलिस टीम ने काबू कर लिया है। उनका कहना हैं कि पुलिस टीम द्वारा काबू किए गए उपरोक्त आरोपित को उपरोक्त मुकदमा  में गिरफ्तार किया गया व आरोपित के कब्जा से 1 लाख 25 हजार रुपयों की नगदी व 1 गाड़ी बरामद की गई। आरोपित से गहनता से पूछताछ करते हुए उसके  अन्य साथी आरोपितों को भी जल्दी ही काबू करके मुकदमा  में गिरफ्तार किया जाएगा। मुकदमा का अनुसन्धान जारी है।

Related posts

पलवल ब्रेकिंग: नवनियुक्त पुलिस कप्तान लोकेंद्र सिंह ने आज अपना पदभार सम्भाल लिया है।

Ajit Sinha

कांस्टेबल विकास ₹20000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

अवैध धंधे, अपराध रोकने में नाकामयाब छह चौकी प्रभारी सस्पेंड, दो थानाध्यक्ष भी हटाये गए,चार को कड़ी चेतावनी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x