Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर भाजपा सरकार के घोटालों की जांच होगी- खरगे


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार ने घोटाले ही घोटाले किए हैं, भाजपा ने भगवान को भी नहीं छोड़ा, महाकाल कॉरिडोर में भी भ्रष्टाचार किया। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर भाजपा सरकार के घोटालों की जांच होगी। मंगलवार को मध्य प्रदेश के सेवड़ा और श्योपुर में आयोजित विशाल जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ अपने मन की बात करते हैं, लेकिन लोगों की दिल की बात कभी नहीं करते। भाजपा ने डाका डालकर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार चोरी की थी। भाजपा ने रिश्वत देकर विधायक खरीदे और कांग्रेस सरकार तोड़ दी थी। आज भाजपा देश के संविधान और लोकंतंत्र को खत्म करने पर तुली हुई है।  

तालियों की गड़गड़ाहट के बीच खरगे ने कहा कि राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा में चले, लाखों लोगों से मिले और सबका दुख समझा। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान माताओं से मिलने पर ख़ुद ही रोने लगते हैं। मुख्यमंत्री जनता की समस्या और दुख को भी तो सुनें। कांग्रेस ने हमेशा समस्या सुनीं और जनता को समाधान के रूप में मजदूरों को मनरेगा में काम दिया। कांग्रेस फूड सिक्योरिटी एक्ट, बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा की नीति लाई।

विधानसभा चुनाव में भाजपा के वादों को चुनावी जुमला  बताते हुए खरगे ने कहा कि पीएम मोदी झूठ बोलकर सत्ता में आए। मोदी के पास झूठ बोलने की लंबी लिस्ट है। पीएम मोदी ने कहा था कि वह प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरी देंगे। किसानों की आमदनी दोगुना करेंगे। काला धन वापस लाकर 15 लाख रुपए देंगे। लेकिन कुछ नहीं किया। अमित शाह कहते हैं यह जुमले थे। इसलिए भाजपा अब विधानसभा चुनाव में जो वादे कर रही है, वह भी जुमले ही हैं।

खरगे ने कहा कि पीएम मोदी ने अग्निवीर योजना लाकर युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया। इस योजना में सिर्फ चार साल के लिए युवा सेना में जाएगा। उसे न पेंशन मिलेगी , न प्रमोशन मिलेगा, नौकरी भी परमानेंट नहीं होगी। इस योजना से किसी को फायदा नहीं होगा।

खरगे ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को 1,500 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। 500 रु में गैस सिलेंडर मिलेगा। 100 यूनिट बिजली फ्री, 200 यूनिट का बिल हाफ होगा। किसान का कर्जा माफ होगा। कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू होगी। सिंचाई के पुराने बिल माफ होंगे। ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। जातिगत जनगणना कराई जाएगी। 12 घंटे सिंचाई की बिजली मिलेगी।

Related posts

दिल्ली:17 वर्षीय नाबालिग लड़की को भगा कर दुष्कर्म करने के एक मामले में वांछित आरोपित निवास सिंह पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: चिंतन शिविर का दूसरा दिन : प्रधानमंत्री के संबोधन से हुआ दूसरे दिन की चर्चा का शुभारंभ

Ajit Sinha

750 किसान-मजदूरों की शहादत की जिम्मेदार है बीजेपी-जेजेपी सरकार – भूपेन्द्र सिंह हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x