Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:नवल भड़ाना सनसनीखेज हत्या कांड में क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने एक और आरोपित को किया अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: अपराध शाखा डीएलएफ ,फरीदाबाद की टीम ने आज सोमवार को सराय ख्वाजा में हुई नवल भड़ाना सनसनीखेज हत्याकांड में तीसरे आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित के नाम योगेंद्र यादव ,उम्र 35 वर्ष ,निवासी सराय ख्वाजा ,फरीदाबाद है। इस संबंध में थाना सराय ख्वाजा ,सेक्टर -37 ,फरीदाबाद में हत्या का मुकदमा दर्ज है। इस मामले में अभिजीत, विक्की उर्फ़ मोनू व योगेन्द्र उर्फ़  योगीको पहले ही गिरफ्तार किएजा चुके है। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 28 सितंबर को सराय ख्वाजा निवासी नवल खटाना की चोट मार का हत्या कर दी गई थी, जिस संबंध में उसकी पत्नी की शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में चार नामजद सहित अन्य पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले  में क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने आगामी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपित  योगेन्द्र यादव उर्फ़  योगी (35) निवासी सराय ख्वाजा फरीदाबाद को नया पल्ला पुल एरिया से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पूछताछ में सामने आया कि गत 28 सितंबर को आरोपितों ने नवल के साथ शराब पी थी, इसी दौरान आरोपित  अभिजीत के साथ झगड़ा हो गया था, जिस पर आरोपित  अपने अन्य साथी व नवल को साथ लेकर अभिजीत के पीछे गए थे, जहां पर अभिजीत ने नवल को चोट मारी थी। इसके उपरांत आरोपित  व उसके साथी नवल को घायल अवस्था में ही आरोपित  के मकान पर ले गया तथा उसको एक कमरे में बंद कर दिया।आरोपित  योगेंद्र यादव उर्फ़  योगी को न्यायलय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अभिजीत, विक्की उर्फ़ मोनू व योगेन्द्र उर्फ़  योगी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Related posts

फरीदाबाद पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में अब तक 3.35 करोड़ रुपए से अधिक की शराब, नशीले पदार्थ व नगदी सीज

Ajit Sinha

आम आदमी पार्टी की कुरुक्षेत्र रैली में फरीदाबाद से 5000 से अधिक लोग होंगें शामिल, अगली सरकार आप की सरकार – वर्मा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा युवा मोर्चा के मण्डल कार्यसमिति के गठन से संगठन विस्तार में आएगी गति : पंकज सिंगला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x