Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

दिपावली के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फरीदाबाद पुलिस अलर्ट-राकेश आर्य



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने आज सभी डीसीपी,एसीपी,थाना प्रबंधक और क्राइम ब्रांच को निर्देश दिए है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में अलर्ट रहेंगे। दीपावली खुशियों का त्यौहार है ऐसे अवसर पर कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर विशेष प्रबंध किए हैं। भीड़-भाड़ वाले स्थानों जैसे बाजार, मॉल के आसपास ईआरवी/पीसीआर/ राइडर व अन्य वाहन द्वारा पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। प्रत्येक थाना/चौकी इंचार्ज अपने अपने एरिया में विशेष नाका लगाकर चेकिंग करेगे। शहर में भीड़ भाड़ वाली जगह पर सीसीटीवी कैमरा और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों व क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा पैनी नजर रख रही है।

रिहायशी इलाकों में रात्रि के समय पट्रोलिंग की जाएगी। बुलेट मोटरसाइकिल के द्वारा पटाखे फोड़ने वालो के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी जोन के डीसीपी व क्राइम के डीसीपी को निर्देश दिए गए है कि अपने अपने क्षेत्र में चेकिंग सुनिश्ति कर। डीसीपी ट्रैफिक को निर्देशित किया गया है कि त्योहार पर जाम की समस्या होती है। यातायात को सुचारु रुप से चलाने के लिए उचित ट्रैफिक ड्यूटी लगाए।  

फरीदाबाद पुलिस ने लगभग 250 पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में शहर के अलग-अलग भीड़भाड़ वाले क्षेत्र जैसे कि बाजार शॉपिंग कंपलेक्स मॉल इत्यादि में तैनात किया है। कल दीपावली के अवसर पर बाजारों में होने वाली भीड़ के मद्देनजर यह संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने कहा कि  दिवाली भगवान राम के द्वारा लंका विजय करके अयोध्या लौटने की खुशी में दीए जलाकर मनाई जाती है।

लोग इस मौके पर उनके आने की खुशी में पटाखे- फुलझड़ियां इत्यादि चलाकर अपनी खुशी का इजहार करते हैं लेकिन आज के समय में हमें पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पटाखे इत्यादि चलाने से बचना चाहिए और अपने शहर को प्रदूषित होने से बचाएं। अगर कोई व्यक्ति पटाखे फुलझड़ियां इत्यादि बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध शराब बेचने वालो के खिलाफ अधिक से अधिक मुकदमे दर्ज कर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए है।फरीदाबाद पुलिस ने सभी शहर वासियों से दिपावली की शुभकामना देते हुए लोगों से अपील की है कि संदिग्ध व्यक्ति एवं वस्तु के बारे में  डायल 112 पर पुलिस को सूचित करें।

Related posts

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी के लक्ष्मी नारायण मंदिर में करवा चौथ बड़ी धूमधाम से मनाई गई, मेरे पति लोगों की तन मन से सेवा करे, किरण भड़ाना

Ajit Sinha

फरीदाबाद: चंदावली फ्लाईओवर संघर्ष समिति ने फूंका विधायक नयनपाल रावत का पुतला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने ऑर्फनेज होम के बच्चों संग मनाई दिवाली, अपने हाथों से खाना खिलाया।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x