Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

ईट व्यापारी की पैरों में गोली मार कर 35200 रुपए छीनने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं,केस दर्ज।    

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: शनिवार की रात को ईट व्यापारी को गोली मार कर 35200 रूपए छीनने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। घायल अवस्था में शख्स को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। इस प्रकरण में सदर बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ कातिलाना हमले की धाराओं  सहित छह धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं। अब पुलिस मामले की जांच की बात कह रहीं हैं। शुरूआती दौर में पुरानी रंजिश का मामला बताया गया हैं।  
पुलिस के मुताबिक गांव मच्छगर निवासी सुनील कुमार, उम्र  35 साल जोकि ईट सप्लाई करने का काम करता हैं, उसने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात लगभग 10 :30 बजे ट्रैक्टर -ट्रॉली से ईटों की सप्लाई देकर अपने घर लौट रहा था। जब वह गांव के ही हनुमान मंदिर के नजदीक  पहुंचा तो सतपाल, राहुल, चरण सिंह, जगमोहन, सुरेंद्र, कुलदीप, मंगल, मनिंदर व कल्लू निवासी गांव मच्छगर अपने अपने मोटर साइकिलों पर आए और उसे वही पर रोक लिया और उसकी जमकर लाठी -डंडों से पिटाई शुरू कर दी, फिर उन लोगों ने उसके दोनों पैरों में गोली मार दी और उससे  35200 रूपए नगद छीन कर फरार हो गए। इस प्रकरण में पीड़ित सुनील कुमार के ब्यान पर सभी आरोपियों के खिलाफ सदर बललबगढ़ थाना पुलिस ने भारतीय दंड सहिंता की धारा 148, 149 , 323, 341 , 379 बी, 307, 506 व 25 -54 -59 आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं। पुलिस की माने तो दोनों पक्षों के बीच पहले भी दरखास्त बाजी होती रही हैं। इससे प्रतीत होता हैं कि दोनों के बीच पुरानी रंजिश हैं। अभी इस मामले की जांच की जा रही हैं। इस केस में जो भी दोषी होगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा।         

Related posts

फरीदाबाद: नहरपार के दो गांवों में विकसित की जा रही दो अवैध कालोनियों में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट की टीम ने की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha

वर्ष-2021 में हत्या करने की वारदात को अंजाम देने के मामले में फरार चल रहे 20 हजार रुपयों का इनामी बदमाश पकड़ा गया।

Ajit Sinha

540 बोरी में भरे साढ़े 25 टन चावल सहित ट्रक लूटने वाले दो लूटेरों को पुलिस ने किया अरेस्ट, चावल की बोरियां बरामद।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!