Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

जहर… जहरीले सांप… और विदेशी लड़कियों के साथ रेव पार्टी, बुरे फंसे यू-ट्यूबर एल्विश यादव, एफआईआर दर्ज- वीडियो।  



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा:नोएडा के सेक्टर 49 थाने में बिग बॉस के विनर यूट्यूबर एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ जिंदा सांपों के साथ नोएडा और एनसीआर के फार्म हाउस में गैर कानूनी तरीके से विदेशी लड़कियों के साथ रेव पार्टी करने, सांपों के  जहर  का सेवन करने, सांपों के साथ वीडियो शूट करने का आरोप में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 9 जहरीले सांप और 20 मिलीमीटर जहर बरामद हुआ है।  

पुलिस की गिरफ्त में खडे राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ पर रेव पार्टी के लिए सांप मुहैया कराने, सांप का जहर बेचने का आरोप है. इन सभी के खिलाफ मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल में काम करने वाले गौरव गुप्ता ने मुकदमा दर्ज कराया है। इन पांचो को नोएडा कोतवाली 49 पुलिस और वन विभाग की टीम ने  उसे समय गिरफ्तार किया जब यह सेक्टर 51 के सवरोन होटल में सांपों और जहर के साथ पहुंचे थे.

उनके पास से इनके कब्जे से 9 जहरीले सांप और 20 मिलीमीटर जहर बरामद हुआ है। इनमें पांच कोबरा, एक अजगर, दो दोमुंहे सांप और एक रेट स्नेसक जिनकी कीमत इंटरनेशनल मार्केट करोड़ों में है। पूछ्ताछ के दौरान सपेरों ने बताया कि वो यूट्यूबर एल्विश यादव के स्नेक और पॉइजन सप्लाई करते थे.पुलिस का कहना है कि हमने इस बाबत मामला दर्ज किया है जिसमें एल्विश यादव का नाम शामिल है. हालांकि अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है. सभी सांपो को वन विभाग को सौंप दिया गया है.

Related posts

थप्पड़बाज महिला: सिक्योरिटी गार्ड को मात्र 42 सेकंड में 3 थप्पड़, सीसीटीवी कैमरे कैद हुई थप्पड़बाज महिला-केस दर्ज

Ajit Sinha

एक शख्स की हत्या करके उसकी लाश को बैग में बंद दिया फेंक, उसके दाए हाथ पर “रचना” व टी -शर्ट पर लिखा हैं “अबे भाभी हैं तेरी”

Ajit Sinha

सुप्रसिद्ध बिल्डर अमित गोयल ने अपराधी से 10 लाख लेकर उसे हथियार नहीं दे सका तो उसने उसकी गोली मार कर दी हत्या।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x