Athrav – Online News Portal
नोएडा

ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, आठ बुलडोजर भारी पुलिस के साथ 24 दुकानें ध्वस्त-वीडियो देखें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर ने पतवाड़ी गांव से सटे सेक्टर 2 और 3 की ग्रीन बेल्ट में बनी अवैध मार्केट को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण के परियोजना विभाग के महाप्रबंधक एके सिंह के नेतृत्व में उद्यान विभाग और भूलेख विभाग की टीम ने भारी संख्या में नोएडा पुलिस बल की मौजूदगी में शनिवार सुबह 6 बजे से कार्रवाई शुरू की और करीब 4 घंटे तक लगातार तोड़फोड़ की कार्रवाई में दो दर्जन यानी 24 दुकानें ध्वस्त कर दी गई। लगभग एक लाख वर्ग मीटर ग्रीन बेल्ट की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया है। प्राधिकरण ने मलवा हटाने के साथ ही पौधरोपण शुरू करा दिया है।

ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जोड़ने वाली 130 मीटर रोड पर सेक्टर 2 और 3 से सटी ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण कर आसपास के कुछ लोगों ने मार्केट बना लिया था। यह ग्रीन बेल्ट पतवाड़ी गांव के खसरा संख्या 663, 668, 670, 725, 729, 730,  739, 740 और 741 आदि की जमीन पर स्थित है। यहां पर अवैध रूप से ऑटोमोबाइल, अल्युमिनियम वर्क्स और मार्बल की दुकानें चल रही थीं। प्राधिकरण की तरफ से इन दुकानों को हटाने के लिए नोटिस जारी की गई, लेकिन इन लोगों ने दुकानें नहीं हटाईं। सुबह 6 बजे से शुरू हुई इस कार्रवाई में दो दर्जन दुकानें ध्वस्त कर दी गईं।

 इस कार्रवाई के दौरान एडिशनल सीपी हृदयेश कठेरिया, एसीपी वीर सिंह, एसीपी दीक्षा सिंह और एसीपी वर्णिका सिंह, आसपास चौकी और कोतवाली पुलिस व कमांडो मौजूद रहे। आठ जेसीबी और इतने ही डंपर लगाकर तोड़फोड़ और मलबा हटाने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई को ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। एसीईओ श्री लक्ष्मी वीएस ने चेतावनी दी है कि ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। अतिक्रमण करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ओएसडी गुंजा सिंह ने बताया कि अतिक्रमण से मुक्त जमीन पर पौधरोपण शुरू कर दिया गया है।

Related posts

कमीशन का लालच देकर नोट बदलने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी अरेस्ट।

Ajit Sinha

गेस्ट हाउस में छापा मारकर, पुलिस ने किया अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश, 4 महिलाओं समेत 10 अरेस्ट-देखें वीडियो

Ajit Sinha

नोएडा एयरपोर्ट परियोजना को बाधित करने के लिए रची गई साजिश का खुलासा, फर्जी अपहरण मामले में दो महिलाओं समेत 5 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x