Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

ओछी बयानबाजियों के जरिए अपनी विफलताओं को छिपाना चाहती है बीजेपी-जेजेपी- हुड्डा


सिन्हा की रिपोर्ट 
पानीपत: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी-जेजेपी पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि तमाम दावों के बावजूद सीईटी ग्रुप-डी का पेपर भी लीक हो गया। इससे स्पष्ट है कि यह सरकार कोई भी भर्ती बिना भ्रष्टाचार के नहीं कर पा रही है। दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 2 लोगों पर अब तक बीजेपी-जेजेपी सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया है। सवाल खड़ा होता है कि क्या सरकार बाकी पेपर लीक और भर्ती घोटालों की तरह इस मामले को भी दबाना चाहती है।

हुड्डा आज समालखा में जारी 76वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में आज शामिल हुए।

इसके बाद हुड्डा ने पट्टी कल्याना गांव में  पत्रकार के सवालों को जवाब देते हुए कहा कि मौजूदा सरकार सिर्फ और सिर्फ इवेंटबाजी और विज्ञापनों को ही हकीकत मानकर चलती है। जबकि कांग्रेस की नीतियां धरातल लागू होती थीं। इसीलिए कांग्रेस कार्यकाल के दौरान सही मायनों में प्रदेश का विकास और हर वर्ग का सम्मान हुआ। लेकिन बीजेपी-जेजेपी ने हरियाणा के विकास की रफ्तार को धक्का पहुंचाने का काम किया। इसके चलते हरियाणा के 9 साल बर्बाद हो गए। 9 साल से सत्ता में होने के बावजूद सत्ताधारियों के पास बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। इसीलिए वह अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए ओछी बयानबाजी और जात-धर्म की राजनीति का सहारा ले रहे हैं। लेकिन हरियाणा की जनता इसको बखूबी समझ चुकी है और वोट की चोट से अपना जवाब दर्ज करवाएगी।

Related posts

बढती महंगाई पर तुरंत अंकुश लगाए सरकार – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

पलवल में बीते 10 दिनों में एक भी कोरोना संक्रमण का नया केस नहीं आया, कुल 2 कोरोना संक्रमित के केस बचे हैं: सिविल सर्जन

Ajit Sinha

लगभग 1,010 करोड़ रुपये की लागत से 21 एकड़ क्षेत्र में बनेगा मेडिकल कॉलेज, एम.बी.बी.एस. की होंगी 100 सीटें- मुख्यमंत्री

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x