Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ बोले, भाजपा सरकार स्वच्छता के नाम पर सिर्फ ड्रामा करती हैं,पूरे शहर को नरक बना दिया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने आज एक बार फिर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सेक्टर-17, 18 व ओल्ड फरीदाबाद चुंगी वाली रोड में कूड़े के ढेर के समक्ष पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्मार्ट सिटी की बदहाली के बारे में बताया। गौड़ ने बताया कि भाजपा सरकार ने स्मार्ट सिटी को कंरप्शन सिटी बनाकर छोड़ दिया है, आज शहर में 17 जगहों पर सरकार ने कूड़ा डंपिंग यार्ड बना दिए है, जिसके चलते लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है और वह बीमारियों का शिकार हो रहे है। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी पंकज अरोड़ा, कांग्रेसी नेता अनिल कुमार नेताजी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय सोलंकी, तिगांव क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक रावल, युवा समाजसेवी वरुण बंसल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजकुमार शर्मा, युवा कांग्रेसी नेता ओमपाल शर्मा, सौरभ देशवाल, युवा समाजसेवी कृष्णा शर्मा, कृष्ण कोहली आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

सुमित गौड़ ने कहा कि लोगों की परेशानियों के मद्देनजर उन्होंने कूडा उठाने की तीन गाडियों को जनता के सेवा में समर्पित किया है, जो कि जगह-जगह से तीन से पांच चक्कर लगाकर कूड़ा उठाएगी और जल्द ही वह सडक़ों पर से गंदा पानी टैंकर व ट्रेक्टर लगाकर भी लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए कोशिश करेंगे एक अभियान चलाकर सीवरेज के गंदे पानी के भराव से जूझ रहे लोगों को राहत प्रदान करवाएंगे। गौड़ ने कहा कि भाजपा को वोट देकर लोगों ने इसलिए सत्तासीन किया था कि वह जनसमस्याओं को दूर करके लोगों को अच्छा वातावरण मुहैया करवाएगी, लेकिन पिछले नौ सालों में इस सरकार ने लोगों के खून पसीने की कमाई को भ्रष्टाचार के माध्यम से हड़प कर उन्हें परेशानी ही परेशानी दी है। 

गौड़ ने बताया कि शहर में 17 जगहों सेक्टर-15, 16, बाईपास रोड, ओल्ड फरीदाबाद चुंगी रोड नियर सेक्टर-18 हुडा मार्केट एवं बल्लभगढ़़ की चावला कालोनी,तिगांव रोड, सेक्टर -3, 22, 23, 55, मुजेसर सहित 17 जगहों पर कूड़े के ढेर लगे रहते है, दिन हो या रात यहां से गुजरने वाले लोग इन कूडे के ढेरों को देखकर सरकार को मन ही मन कोसते है। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों का आखिर दोष है, सरकार उनके खिलाफ ऐसी ज्यादति क्यों कर रही है,प्रशासन क्यों मौन है। उन्होंने कहा कि वह सदैव आमजन की आवाज को बुलंद करते आए है और आगे भी बुलंद करते रहेंगे। उन्होंने सभी पार्टियों के नेताओं व भाजपाईयों से कहा कि वह बैनर पोस्टरों पर कम खर्चा करके उस राशि से लोगों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें क्योंकि यही हाल रहा तो आने वाले चुनावों में जनता इन भाजपाइयों को वोट तो दूर देखने और सुनने तक नहीं आएगी।

Related posts

5 अक्टूबर को हरियाणा की जनता ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने का मन बना लिया है : मुख्यमंत्री नायब सैनी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : “ओप्रशन दुर्गा” के महत्व बारे में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, व्हाट्सप पर घटना की लाइव वीडियो -फोटों भेजिए , एसएचओ सविता रानी।

Ajit Sinha

बजट निराशाजनक, यह नरेंद्र मोदी का सिंहासन बचाने के लिए पेश किया गया- खरगे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x