Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स कार्टेल का भंडाफोड़: 30 करोड़ रूपए के हशीश के साथ एक नेपाली समेत 3 तस्कर अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स कार्टेल का भंडाफोड़ करते हुए दो नेपाली नागरिक समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लगभग 30 करोड़ रुपये मूल्य की 63 किलो उच्च गुणवत्ता वाली हशीश बरामद की गई है। ये ड्रग्स नेपाल सीमा से तस्करी कर दिल्ली लाई गई थी, जिसे दिल्ली-एनसीआर में आपूर्ति की जानी थी। खबर के मुताबिक आरोपी इंटरनेट मीडिया के जरिये जरूरतमंदों को ड्रग्स की आपूर्ति करते थे। जांच एजेंसियों से बचने के लिए तस्करों ने कार में गुप्त गुहा बनवा रखा था। इनके कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल कार समेत हशीश की बिक्री से अर्जित 1 लाख 68 हजार रुपये और मोबाइल फोन बरामद किए गए।

डीसीपी प्रतीक्षा गोदारा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शुद्धि (बहराइच), पहलमान बुद्धा मगर (नेपाल) और कैली बहादुर अरगेजा उर्फ धन बहादुर (नेपाल) के तौर पर की गई है। इन्होंने मारुति स्विफ्ट कार की पिछली सीट के अलावा किराए के मकान में गोपनीय गुहा बनवा रखा था, जहां से सेल की टीम 30 करोड़ रुपये की ड्रग्स के अलावा, पैकिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कुछ सामग्री, तस्करी में इस्तेमाल कई मोबाइल और नकदी जब्त की। स्पेशल सेल की ट्रांस यमुना रेंज को सूचना थी कि एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्कर नेपाल से दिल्ली-एनसीआर समेत विदेश में भी हशीश आपूर्ति कर रहा है।

इस जानकारी को विकसित करने में तीन माह लग गए। इंस्पेक्टर राहुल कुमार और विनीत कुमार तेवतिया को जानकारी मिली कि सुद्धि नाम का तस्कर उमेश यादव और साहिल थापा के निर्देशों के तहत मादक पदार्थों की तस्करी गतिविधियों में लिप्त है। नेपाल से हशीश की खेप मंगाने के बाद सुद्धि यूपी नंबर की स्विफ्ट कार से उमेश यादव और साहिल के सहयोगियों को हशीश देने के लिए गाजीपुर स्थित पेपर मार्केट आने वाला है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की टीम ने सुद्धि को मारुति स्विफ्ट कार के साथ गाजीपुर पेपर मार्केट की पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया। कार की जांच करने पर पिछली सीट के पीछे बने गुप्त गुहा से 32 किलो हशीश बरामद की गई। स्पेशल सेल में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।सुद्धि की निशानदेही पर पहलमान बुद्धा मगर को अर्जुन नगर, सफदरजंग विकास क्षेत्र से पकड़ लिया गया। आरोपी पहलमान बुद्धा मगर की निशानदेही पर अर्जुन नगर में उसके किराए के घर से 29 किलो हशीश बरामद की गई। बुद्धा मगर की निशानदेही पर एक अन्य नेपाली नागरिक और इस सिंडिकेट के सदस्य कैली बहादुर अर्गेजा उर्फ धन बहादुर को आउटर रिंग रोड स्थित चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पकड़ लिया गया।

Related posts

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद पहुंचे अपने घर, मां ने किया स्वागत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने आज नकली सोया चाप बनाने वाली एक कंपनी में की छापेमारी -देखें वीडियो

Ajit Sinha

सीपी विकास अरोड़ा ने आज ब्लांइड मर्डर को सुलझाने में क्राइम ब्रांच की मदद करने पर गोल्डी बरेजा को किया सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x