Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:सूरजकुंड के लक्कड़पुर क्षेत्र में तीन दोस्तों ने अपनी कॉलोनी के रहने वाले आकाश की चाकू मारकर हत्या कर दी -अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: वीरवार की शाम सूरजकुंड के समीप लक्क्ड़पुर इलाके में मामूली बात को लेकर हुए झगड़े में एक 26 वर्षीय लड़के की उसके तीन दोस्तों ने चाकुओं से गोद कर बेहरमी से हत्या कर दी,और घटनास्थल से फरार हो गए। मरने वाले लड़के का नाम आकाश हैं, मृतक और आरोपित तीन दोस्त लक्क्ड़पुर के एक ही कॉलोनी के रहने वाले हैं। मृतक आकाश के पिता की शिकायत पर थाना सूरजकुंड में तीनों आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया हैं, और क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने तीनों आरोपितों को पाली क्षेत्र से अरेस्ट कर लिया हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम अंकित उर्फ दत्तू, दीपक उर्फ लाला और  संदीप है। मृतक आकाश के पिता जयराम की शिकायत पर आज सूरजकुंड थाने में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें उसने बताया कि उसका बेटा आकाश रात लगभग 8 बजे अपने दोस्त के साथ शिव दुर्गा बिहार में पप्पू के ऑफिस के पास वाली गली में गया था जहां  पर उसका आरोपितों के साथ झगड़ा हो गया और आरोपितों  ने चाकू से हमला करके उसकी हत्या कर दी। आकाश को इलाज के लिए सेक्टर- 21 स्थित एशियन हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर आकाश की मृत्यु हो गई। शिकायत के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की गई और क्राइम ब्रांच ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज होने के मात्र 12 घंटे में ही आरोपितों को पाली चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वारदात से कुछ समय पहले आरोपित अंकित और एक अन्य लड़का पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर आ रहे थे जहां रास्ते में किसी बात को लेकर उसकी आकाश के साथ कहासुनी हो गई और अंकित ने उसे देख लेने की धमकी दी और वहां से चले गए। थोड़ी देर पश्चात ही आरोपित  अंकित अपने घर से चाकू ले आया और उसके दोस्त दीपक तथा संदीप भी वहां मिल गए। थोड़ी देर में आकाश भी वहां पर पहुंचा तो उनकी फिर से कहासुनी हो गई जिस पर तैश में आकर आरोपितों ने आकाश पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें उसकी मृत्यु हो गई। वारदात को अंजाम देने के पश्चात आरोपित मौके से फरार हो गए और पाली क्रेशर जोन में जाकर छुप गए। आरोपित वहां से भागने की फिराक में थे कि पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपितों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और उनके कब्जे से वारदात में प्रयोग चाकू बरामद किया जाएगा।

Related posts

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ बोले, एक साल में फरीदाबाद की 36 से बढक़र 381 हुई रैंक, जिम्मेदार कौन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :नेशनल हाइवे 2 पर दलितों को हवा देकर व विरोधी पार्टियों को आगजनी,पथराव,, ट्रेनें में तोड़फोड़,शताब्दी ट्रेनों पर पथराव करवा कर शकुन मिला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सुविधा केंद्र 3 लाख की लूट, शहर में लूटपाट, छीना -झपटी व चोरी की घटनाओं में हुआ इजाफा, पुलिस पर सवाल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x