Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पंचायत चुनाव में जिला परिषद के लिए जमा हुए 5 और ब्लाक समिति सदस्यों के लिए 36 फार्म दाखिल-बिक्रम सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि आज सोमवार को पंचायत चुनावों में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के दूसरे दिन सदस्य जिला परिषद सदस्यों के लिए छः नामांकन पत्र दाखिल किए गए है। जबकि पंचायत समिति सदस्यों के लिए अब तक 36 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि आज सोमवार को जिला परिषद सदस्यों के लिए वार्ड नम्बर तीन से चार,वार्ड नम्बर चार से एक और वार्ड नम्बर छः से भी एक फार्म जमा करवाया गया है। उन्होंने आगे बताया कि पंचायत समिति सदस्यों के लिए फरीदाबाद ब्लाक से अब तक 10, बल्लभगढ़ ब्लाक से 22 और तिगावं ब्लाक से चार फार्म जमा करवाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण ढंग से फेयर फ्री सम्पन्न करवाने के लिए हरियाणा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के मद्देनजर  एआरओ तथा नोडल अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं  कि चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता की दृढ़ता से पालना की जा रही है । उन्होंने आगे बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए नोडल अधिकारियों को उनकी ड्यूटी को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने आगे बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान 08 नवंबर को सरकारी अवकाश रहेगा, इसलिए दो दिन नामांकन नहीं होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 12 नवंबर को होगी और उम्मीदवार 14 नवंबर की सायं 3 बजे तक अपने नामांकन वापिस ले सकते हैं।

Related posts

मामला रफा दफा करने का दबाव बनाने की शिकायत मिलने पर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने किया नोडल अधिकारी को सस्पेंड

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या करने व उसके पुत्र व पुत्रवधू पर कातिलाना हमला करने के 5000 के इनामी आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ओरिएंटेशन कार्यक्रम नए छात्रों और उनके माता-पिता के लिए रायन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x