Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

‘‘नारी शक्ति वंदन’’ विधेयक की संसद में साक्षी बनी हरियाणा की 2000 महिलाएं: औमप्रकाश धनखड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के आह्वान पर गुरुवार को प्रदेशभर से करीब दो हजार महिलाएं ‘‘महिला आरक्षण बिल’’ की कार्यवाही देखने के लिए संसद पहुंची। प्रदेश की मातृशक्ति का दिल्ली पहुंचने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर और प्रदेश के सभी सांसदों ने स्वागत किया। इन महिलाओं में समाज के सभी वर्गों व कार्यक्षेत्रों से शामिल रहीं। बताया जा रहा है कि ‘‘नारी शक्ति वंदन बिल’’ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताने के लिए शुक्रवार को भी हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में हरियाणा भर से महिला कार्यकर्ता दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करेंगी।

प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा है कि आज हरियाणा की मातृशक्ति एतिहासिक क्षणों की गवाह बनी है। मोदी सरकार ने महिलाओं को उनका अधिकार देने का काम किया है, यह बहुत बड़ा बदलाव है या यह कहें कि मोदी है तो मुमकिन है। महिला आरक्षण को लेकर पहले भी संकल्पना की गई, लेकिन सार्थक कोई नहीं कर पाए। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने का काम किया है, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताने के लिए भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं में उत्सुकता है। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि नारी शक्ति वंदन बिल का लोकसभा में पास होना केवल एक राजनीतिक बदलाव ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक बदलाव है। महिलाओं के लिए एतिहासिक बिल लाने के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में लिए गए इस फैसले से देश की आधी आबादी को उनका हक मिलना सुनिश्चित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश एक ऐतिहासिक पड़ाव की तरफ कदम बढ़ा चुका है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक कानून है जो महिला सशक्तिकरण को और बढ़ावा देगा और हमारी राजनीतिक प्रक्रिया में महिलाओं की और अधिक भागीदारी को सुनिश्चित करेगा।धनखड़ ने कहा कि ‘‘नारी शक्ति वंदन’’ कानून लागू होने के बाद 33 प्रतिशत महिलाओं को भारत की संसद में प्रतिनिधित्व मिलेगा। आधी आबादी के लिए यह एक क्रांति है। शुरुआत तो कई बार हुई, मगर सिरे केवल प्रधानमंत्री मोदी ने ही चढ़ाया, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की नीयत साफ है और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीतियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी जी देश को तरक्की की राह पर लेकर जा रहे हैं। धनखड़ ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत व विकसित भारत की यात्रा में नई मंजिलों को पाने के लिए मातृशक्ति को साथ लेकर चलना ही होगा, तभी हम अपने लक्ष्य तक पहुंच पाएंगे। श्री धनखड़ ने कहा कि ईश्वर ने भी महिलाओं को हक दिलाने जैसे इस पवित्र काम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना जोकि हम सभी के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर सांसद सुनीता दुग्गल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी, हरियाणा सोशल वेलफेयर बोर्ड की चेयरपर्सन सुमित्रा चौहान, पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम चेयरपर्सन निर्मला बैरागी, पूर्व विधायक लतिका शर्मा सहित अन्य महिला भाजपा नेत्रियों ने भी मोदी जी का आभार जताते हुए नारी शक्ति वंदन बिल को ऐहितासिक निर्णय बताया।

Related posts

दुसरे दीक्षांत समारोह में लुवास ने दी 475 डिग्रियां, 24 विद्यार्थियों को दिया गोल्ड

Ajit Sinha

फरीदाबाद में कोविड-19 के टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में सीपी ओ पी सिंह व डीसी यशपाल यादव ने लगवाए वैक्सीन।

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने आज हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की हैं -पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x