Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:ट्यूबवेल कनेक्शन में नाम परिवर्तन के बदले ₹12,000 की रिश्वत मांगने वाले DHBVN के दो कर्मचारी पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी निरंतर कार्रवाई जारी रखते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN), टोहाना के दो कर्मचारियों को ₹12,000 की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में एफआईआर संख्या 24 दिनांक 14.07.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
क्या था मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उसके ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन में नाम परिवर्तन करने के एवज में DHBVN कार्यालय, टोहाना में कार्यरत सत्य नारायण (यूडीसी) तथा विनोद (क्लर्क) द्वारा ₹12,000 की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत का सत्यापन करने के उपरांत एंटी करप्शन ब्यूरो की फतेहाबाद इकाई ने ट्रैप कार्रवाई की। योजनाबद्ध कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को शिकायतकर्ता से ₹12,000 की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रैप कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के प्रावधानों का पूर्णतः पालन किया गया। मामले की आगामी जांच जारी है।

Related posts

गुरूग्राम जिला के गांव वजीराबाद में बनेगा राव बिरेन्द्र सिंह खेल परिसर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की घोषणा

Ajit Sinha

चंडीगढ़:सीएम मनोहर लाल ने विश्व कौशल दिवस पर प्रदेश के युवाओं के लिए दिए तीन बड़े तोहफे

Ajit Sinha

एचपीएससी भर्ती में बीजेपी का हरियाणवी विरोधी चेहरा फिर हुआ बेनकाब- हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x